Begin typing your search above and press return to search.

नववर्ष की पूर्व संध्या पर प्क्ज्त् और कलिंगा विश्वविद्यालय के स्टाफ ने ली सड़क सुरक्षा की प्रतिज्ञा

नववर्ष की पूर्व संध्या पर प्क्ज्त् और कलिंगा विश्वविद्यालय के स्टाफ ने ली सड़क सुरक्षा की प्रतिज्ञा
X
By NPG News

रायपुर 31 दिसंबर 2021 I को कलिंगा विश्वविद्यालय के स्टाफ नवनिर्मित इंस्टिट्यूट ऑफ़ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (प्क्ज्त्) में एक विशेष प्रतिज्ञा ली। यूं तो नववर्ष में हर कोई अपने मन के मुताबिक एक प्रतिज्ञा लेता है ,पर इस अनोखी पहल के माध्यम से इस बार कलिंगा विश्वविद्यालय के १५० स्टाफ ने सड़क को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिज्ञा ली। सड़क हादसों में 50ः से भी अधिक जाने बचायी जा सकती है यदि वाहन चलाते समय ड्राइवर ने हेलमेट अथवा सीट बेल्ट पहना हो, सभी स्टाफ ने यह प्रण लिया की वो वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट धारण अवश्य करेंगे। इंस्टिट्यूट ने इस अवसर पर एक सड़क सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया है जिसमें सभी सम्मिलित प्रशिक्षियो को यातायात के नियम, यातायात नियमो में हो रहे उल्लंघन और उसका दुष्प्रभाव, सड़क दुर्घटनाओं में हो रही वृद्धि के कारण एवं निवारण की जानकारी दी गई। इस विशेष पहल का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है की कलिंगा विश्वविद्यालय के सभी स्टाफ सड़क को सुरक्षित रखने के लिए छात्रों को भी प्रेरित करेंगे। इसके अलावा कलिंगा विश्वविद्यालय ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने समस्त बस चालकों को नवनिर्मित इंस्टिट्यूट ऑफ़ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च में दो दिवसीय स्कूल बस चालान एवं नियमो का रेफ्रेशर ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया है।

कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ संदीप गाँधी ने जोर देते हुए बस चालकों की ट्रेनिंग को अतिशीघ्र करने का निर्णय लिया है। जल्द ही विश्विद्यालय पूर्ण उपस्तिथि के साथ आरम्भ होगा और सभी छात्र - छात्रों एवं स्टाफ की सुरक्षा की दृष्टि में बस चालकों की ट्रेनिंग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नववर्ष में कलिंगा विश्विद्यालय छात्रों को इंस्टिट्यूट ऑफ़ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च में विधिवत चालक प्रशिक्षण के लिए भी प्रोत्साहित करेगा। 17 करोड़ की लागत से बने इंस्टिट्यूट ऑफ़ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च का शुभारम्भ माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 9 दिसंबर 2021 को किया गया था। प्क्ज्त् के निदेशक श्री अमित गुप्ता ने बताया कि इंस्टिट्यूट प्रशिक्षण के लिए अत्याधुनिक तकनीक से लैस है द्य यहाँ 5 स्मार्ट क्लासरूम में 250 से अधिक प्रशिक्षार्थियों के ट्रेनिंग की व्यवस्था की गयी है द्य प्रशिक्षण में ऑडियो वीडियो ट्रेनिंग के माध्यम से बहुत ही सरल तरीके से प्रशिक्षुओं को सड़क के नियमो की जानकारी दी जा रही है। यहाँ आधुनिकतम शैली के सिम्युलेटर उपलब्ध है जो बिना दुर्घटना का तनाव दिए आसानी से वाहन को कैसे नियंत्रित करना चाहिए सीख जाते है।

सुरक्षा को सर्वापरि रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय मानकों का अनुपालन करते हुए ट्रैक का निर्माण किया गया है द्य न सिर्फ फॉरवर्ड ड्राइविंग अपितु रिवर्सिंग एवं पार्किंग जैसे मुख्य ड्राइविंग कौशल पर धयान दिया जा रहा है द्य पार्किंग की समस्या को सुगमता से सुलझाने के लिए पैरेलल पार्किंग, परपेंडिकुलर पार्किंग, हैच ट्रैक, इंस्टिट्यूट में ट्रेनिंग के माध्यम से ड्राइविंग के इन अनछुए पहलू को भी सहजता से सीख पा रहे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलिंगा विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. आर. श्रीधर द्वारा की गयी। इस कार्यक्रम का आयोजन कलिंगा विश्वविद्यालय के छै विभाग की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती स्मिता प्रेमानंद एवं छै संयोजक डॉ. कोमल गुप्ता द्वारा करवाया गया तथा कलिंगा विश्वविद्यालय के सभी स्टाफ ने बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Next Story