Begin typing your search above and press return to search.

OMG: सोने की खदान से निकला हजारों साल पुराना 'दैत्य, जानवर की तरह है त्वचा... सुरक्षित है शरीर

OMG: सोने की खदान से निकला हजारों साल पुराना दैत्य, जानवर की तरह है त्वचा... सुरक्षित है शरीर
X
By NPG News

कनाडा I कनाडा के युकोन में एक संरक्षित बेबी मैमथ की खोज की गई है जो 30,000 से अधिक साल पुराना है। यह उत्तरी अमेरिका में अब तक खोजा गया 'सबसे पूर्ण विशालकाय' है। इस मैमथ का नाम 'नन चो गा' है, जिसका मतलब हैन भाषा में 'बड़ा बच्चा जानवर' होता है। यह विशाल पर्माफ्रॉस्ट में जम गया था जिसके परिणामस्वरूप इसके अवशेषों को संरक्षित किया गया था।

यूकॉन की स्थानीय सरकार ने एक प्रेस रिलीज जारी करके बताया है कि यह एक मादा बेबी मैमथ है. इसका नाम नन चो गा (Nun cho ga) है यानी बिग बेबी एनिमल. यूकॉन में हान भाषा (Han Language) बोली जाती है. नन चो गा उत्तरी अमेरिका में मिले सभी अवशेषों में अब तक सबसे ज्यादा सुरक्षित पाई गई है. माना जा रहा है कि यह हिमयुग (Ice Age) के समय मारी गई थी. उसके पर्माफ्रॉस्ट में दब गई. इस घटना को हुए करीब 30 हजार साल हो चुके हैं. यूकॉन सरकार के पैलियोंटोलॉजिस्ट डॉ. ग्रांट जाजुला ने बताया कि एक खननकर्मी ने उत्तरी अमेरिका के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण और बड़ी खोज की है. जहां से नन चो गा मिली है, उसे देखकर लगता है कि ये अपनी मां मैमथ के साथ रही होगी. लेकिन खेलते-खेलते दूर जाकर कीचड़ में फंस गई होगी. कैलगरी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डैन शुगर भी इस मैमथ को निकालने वाली टीम में शामिल थे. उन्होंने बताया कि यह एक बेहतरीन वैज्ञानिक खोज है, जिसका मैं हिस्सा रहा हूं.

प्रो. डैन शुगर ने बताया कि यह बेहद सुरक्षित बेबी मैमथ है. इसके पैरों के नाखून, बाल, पेट, सूंड़, आंतें आदि सबकुछ सुरक्षित हैं. यहां तक कि उसके पेट में खाई हुई घास भी सुरक्षित है. यूकॉन अपने हिमयुग के अवशेषों को संभालने के लिए जाना जाता है. यहां पर कई प्राचीन जीवों के अवशेष मिले हैं, जो पूरी तरह से सुरक्षित हैं. पुरातत्वविदों ने नन चो गा को लेकर कहा कि यह असली वूली मैमथ मिला है. यह किसी सपने के पूरा होने जैसा है. वूली मैमथ अफ्रीकन हाथी के आकार का होता था, जो धरती पर 4000 साल पहले तक घूमता था. इंसानों ने इन्हें मारकर खत्म कर दिया. उनकी हड्डियों, खालों आदि को सजावटी सामान या पहनने के लिए उपयोग किया. बाकी बचे मैमथ जलवायु परिवर्तन की वजह से मारे गए.

Next Story