Begin typing your search above and press return to search.

Mungeli News: हर आंगन में हरियाली 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत आवासों में लगाए गए एक लाख पौधें, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस जिले का नाम हुआ दर्ज

Mungeli News: हर आंगन में हरियाली ‘‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान के तहत 50 हजार आवास हितग्राहियों के परिसरों में 01 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं। जिसके चलते मुंगेली जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। केवल एक ही दिन में 1 लाख से अधिक पौधों का पौधा रोपण अपने आप में उल्लेखनीय उपलब्धि है।

Mungeli News: हर आंगन में हरियाली एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आवासों में लगाए गए एक लाख पौधें, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस जिले का नाम हुआ दर्ज
X
By Chitrsen Sahu

Mungeli News: मुंगेली। हर आंगन में हरियाली लाने ‘‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’’ वृक्षारोपण महाअभियान के तहत जिले में पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देने के लिए अभिनव पहल की गई। जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के 50 हजार हितग्राहियों के निवास परिसरों में 01 लाख से अधिक पौधे रोपे गए। इस अनूठे और भावनात्मक अभियान के माध्यम से न केवल हरियाली बढ़ाने का प्रयास हुआ, बल्कि मातृत्व के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया गया। 50 हजार आवास हितग्राहियों के मकान में एक ही दिन में एक लाख से अधिक पौधारोपण होना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है।

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

इस अभिनव पहल को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। इस महाअभियान का जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम मुंगेली विकासखंड के ग्राम लोहड़िया रामपुर स्थित महात्मा गांधी आक्सीजोन परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आम के पौधे का रोपण कर जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने भी आम के पौधे का रोपण कर पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर, मुंगेली एसडीएम पार्वती पटेल सहित संबंधित अधिकारी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पलता पदमिनी मोहले और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में जिला प्रशासन की इस उपलब्धि के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सी.सी. रोड निर्माण के लिए 20 लाख की घोषणा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को व्यक्त करता है, बल्कि प्रकृति से भावनात्मक जुड़ाव का भी प्रतीक है। जिले में इस वृक्षारोपण अभियान के तहत एक लाख से ज्यादा पौधे का रोपण कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है, जिससे यह गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है, इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों का जीवन स्वस्थ और सुखद हो, इसके लिए पौधे लगाना अति आवश्यक है। वृक्षारोपण का यह क्रम टूटना नहीं चाहिए, पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने घटते जलस्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए जल संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने और वर्षा जल संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने रामपुर में सी.सी. रोड निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की।

कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई

विधायक पुन्नू मोहले ने वृक्षारोपण अभियान के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण और हरा-भरा बनाए रखने के लिए पेड़ लगाने प्रोत्साहित किया। साथ ही गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने के लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य किसी भी क्षेत्र में नया कीर्तिमान रचने का प्रयास किया जा रहा है और इसी कड़ी में पीएम आवास हितग्राहियो के घरों में वृक्षारोपण महाभियान को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान मिला है, जो जिले के लिए गर्व की बात है। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी। कलेक्टर ने कहा कि कोई भी विशेष कार्यक्रम हो, गांव, स्कूल कहीं भी सुरक्षित जगह पर पौधा लगाईए और पर्यावरण का संरक्षण करिए।

जिला पंचायत सीईओ ने जताया आभार

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि वृक्ष परोपकार एवं पुण्य का प्रतीक होता है, पर्यावरण सरंक्षण के लिए हम सभी को पौधारोपण करना चाहिए। पौधों का अपने बच्चों के समान ही देखभाल करें, जब तक वह बड़ा न हो जाए, तभी हमारा पौधा लगाना सार्थक होगा। वनमंडलाधिकारी ने कहा कि दुनिया के समक्ष जलवायु परिवर्तन, बढ़ता तापमान, जल संकट जैसी चुनौतियां हैं, इससे बचने के लिए एक पेड़ लगाना आवश्यक है, जैसे बूंद-बूंद पानी से समुद्र बनता है, वैसे एक-एक पेड़ से ही जंगल बनेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने पर्यावरण को बचाने वृक्षारोपण पर जोर दिया। कार्यक्रम के समापन में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन में योगदान देने वालों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत सीईओ ने कार्यक्रम के सफल कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया।

Chitrsen Sahu

चित्रसेन साहू मैं वर्ष 2017 से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं और इस दौरान डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विभिन्न संस्थानों के साथ कार्य अनुभव प्राप्त किया है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री (BJMC) प्राप्त करने के पश्चात मास्टर्स (M.Sc. in Electronic Media) पूर्ण किया है। अपने करियर में मैंने MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS और TV24 NEWS जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है। वर्तमान में NPG NEWS में डेस्क एडिटर के रूप में सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम, राजनीति और टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरों पर विशेष रुचि है। मेरी रिपोर्टिंग व एडिटिंग शैली तथ्यपरक, संतुलित और पाठकों से जुड़ाव पैदा करने वाली होती है।

Read MoreRead Less

Next Story