Begin typing your search above and press return to search.
छेड़छाड़ पड़ी महँगी: किशोरी को राह चलते छींटाकशी और बदतमीजी.. आरोपी किशोर पर पॉक्सो एक्ट.. गिरफ़्तार

बलौदाबाजार/भाटापारा,5 दिसंबर 2021। रोज छेड़छाड़ और फब्तियो से परेशान करते किशोर ने ट्यूशन से लौट रही किशोरी का हाथ पकड़ जब बदसलूकी करने लगा तो किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज करा किशोर को तबियत से समझा दिया कि क़ायदे से कैसे रहते हैं।मामला भाटापारा का है जहां किशोर रोज़ किशोरी को परेशान करता था। किशोर ने बीते दो दिसंबर को जबकि शाम को किशोरी ट्यूशन से लौट रही थी उसका हाथ पकड़ कर बदसलूकी करने की कोशिश की जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने किशोर के विरुध्द धारा 354,354घ,341,509 और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया और उसे बोर्ड के समक्ष पेश कर दिया है।
Next Story
