Begin typing your search above and press return to search.

Mla shailesh pandey biography in hindi:-विधायक शैलेश पांडेय का जीवन परिचय

Mla shailesh pandey biograohy in hindi:- विधायक शैलेश पांडेय बिलासपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ कर पहली बार विधायक बने हैं। बिलासपुर विधानसभा सीट अनारक्षित सीट है। जिसे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 30 के नाम से भी जाना जाता है। यह बिलासपुर जिले में आता है। शैलेश पांडेय मूलतः शिक्षाविद है। राजनीति में आने से पहले वे सीवीरमन विश्वविद्यालय के कुल सचिव रहे थे। पहली बार विधायक बने शैलेश पांडेय ने तीन बार के मंत्री और लगातार चार बार के विधायक अमर अग्रवाल को हराया है।

Mla shailesh pandey biography in hindi:-विधायक शैलेश पांडेय का जीवन परिचय
X
By NPG News

पिता का नाम:- एमपी पांडेय

जन्मतिथि :- 30 मई 1975

जन्मस्थान:- रायबरेली उत्तरप्रदेश

विवाह की तिथि:- 18 जून 2002

पत्नी का नाम- श्रीमती रीतु पांडेय

पत्नी की जन्मतिथि:- 25 मार्च 1977

संतान- दो पुत्री

शैक्षणिक योग्यता:- बीई

अन्य योग्यताएं- सी- डीएसी

स्थायी पता- ई एक्स- 8 आसमाँ कालोनी, सकरी तहसील तखतपुर जिला बिलासपुर छतीसगढ़

मोबाइल नंबर- 62793- 06666

राजधानी रायपुर में स्थानीय पता- बालाजी मंदिर के पास आनंद नगर रायपुर छतीसगढ़

व्यवसाय:- पूर्व में सीवी रमन विश्वविद्यालय कोटा के कुलसचिव और अब समाज सेवा

कुल संपत्ति- 1 करोड़ 95 लाख 54 हजार रुपये।

अभिरुचि:- क्रिकेट, व्हालीबाल और बैडमिंटन, शिक्षाप्रद और इतिहास पर बनी फिल्में देखना, जनसंपर्क के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगो से मिलना और शिक्षाविदों से सीखना

पुरूस्कार :/- राजीव गांधी अचीवर्स एवार्ड - 2013 से सम्मानित, सर्वश्रेष्ठ जिला उद्यमी शिक्षा सम्मान से सम्मानित, कम्प्यूटर ओलंपियाड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मान एवं पुरुस्कार

विशेष उपलब्धियां:- ग्रामीण आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में कन्याओं के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण।

विदेश यात्राएं:- 2003 में बीजिंग,चाईना में ई- गवर्नेंस पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में सम्मिलित।

सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का परिचय :-

विधायक शैलेश पांडेय बिलासपुर विधानसभा सीट से विधायक है। वे राजनीति में आने से पहले राज्य की निजी विश्वविद्यालय सीवी रमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव थे। इस दौरान उन्होंने समाजिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। 2018 में प्रथम बार उन्होंने बिलासपुर विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ कर विधायक निर्वाचित हुए। वे 2019- 21 तक सदस्य लोक लेखा समिति, पुस्तकालय समिति, छतीसगढ़ विधानसभा रहे। वे सदस्य माध्यमिक शिक्षा मंडल भी रहे।

बिलासपुर विधानसभा बिलासपुर जिले में आती है। यह अनारक्षित सीट है, जिसे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 30 के नाम से भी जाना जाता है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 217971 है। जिसमे से कुल 134251(61.59%) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय को 67896 वोट ( 50.57%)मिले थे। तो वही भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल को 566775 (42.22%) वोट मिले थे।

Next Story