Begin typing your search above and press return to search.

Mla rajnish singh biography in hindi:-विधायक रजनीश सिंह का जीवन परिचय

Mla rajnish singh biography in hindi:- विधायक रजनीश सिंह बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा से पहली बार विधायक चुने गए है। बेलतरा विधानसभा एक अनारक्षित सीट है। रजनीश सिंह ने अपनी राजनीति की शुरुआत गांव की गलियों की धूल फांकते हुए पंच के रूप में की है। जिसके बाद वह उपसरपंच व सरपंच भी चुने गए। संगठन की राजनीति में रजनीश सिंह लंबे समय से सक्रिय हैं। वे युवा मोर्चा में रहने के अलावा मंडल महामंत्री,मंडल अध्यक्ष, भाजपा जिला मंत्री व जिला अध्यक्ष भी रहे है। इसके अलावा उन्होंने विधायक बनने से पूर्व भी विधानसभा चुनाव में मुख्य चुनाव संचालक की भूमिका भी निभाई थी। रजनीश सिंह ऐसे विधायक है जो अपने क्षेत्र में ही ज्यादातर समय बिताने के लिए जाने जाते है। विधायक बनने के बाद भी वे विधानसभा क्षेत्र में अपने गृहग्राम पौंसरा में ही निवास करते है।

Mla rajnish singh biography in hindi:-विधायक रजनीश सिंह का जीवन परिचय
X
By NPG News

एनपीजी डेस्क।

पिता का नाम:- स्व. रामखिलावन सिंह

जन्मतिथि:- 1 जुलाई 1967

जन्मस्थान:- ग्राम पौंसरा जिला बिलासपुर छतीसगढ़

विवाह की तिथि:- 6 फरवरी 1998

पत्नी का नाम- विनीपा सिंह

पत्नी की जन्मतिथि:- 5 अप्रैल 1974

संतान- 1 पुत्र व 2 पुत्री

शैक्षणिक योग्यता-एमए, एमपीएड, एलएलबी

व्यवसाय- कृषि एवं व्यापार

कुल संपत्ति- 1 करोड़ 11 लाख 74 हजार रुपये।

स्थायी पता- ग्राम व पोस्ट पौंसरा तहसील बिलासपुर जिला बिलासपुर छतीसगढ़ी पिन कोड- 4950009

मोबाइल नंबर:- 99939 9579

राजधानी रायपुर में पता:- बी-2 वीआईपी सीटी, सड्डू रायपुर छतीसगढ़

अभिरुचि:- पढ़ना,संगीत सुनना व खेलना।

पुरुस्कार- कबड्डी व तैराकी में पुरुस्कार

कालिदास समाहरोह में वाद -विवाद प्रतियोगिता में पुरुस्कार, राज्य स्तरीय विज्ञान मेला में पुरुस्कार।

सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का परिचय:-

रजनीश सिंह ने राजनीति की शुरुआत एकदम जमीनी स्तर से गांव की गलियों की धूल फांकते हुए की। वे 89 वर्ष की उम्र में पंच ग्राम पंचायत पौंसरा बने। लोकसभा चुनाव में सहप्रभारी लोकसभा चुनाव सीपत बने। 1990 में कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा सीपत मंडल बिलासपुर बने। 1991 में अध्यक्ष अंत्योदय समिति पौंसरा व सदस्य अंत्योदय समिति जनपद पंचायत बिल्हा बने। 1993 में अध्यक्ष युवा मोर्चा सीपत मंडल बने। वे भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य बने। 1994 में वे अपने ग्राम पंचायत पौंसरा के उपसरपंच रहे। सन 2000 में महामंत्री भाजपा मंडल सीपत बने। 2003 में अध्यक्ष भाजपा मंडल सीपत बने। 2005 में अपने गांव पौंसरा के सरपंच चुने गए। उसके बाद 2010 में वो फिर से सरपंच चुने गए।

सदस्य एनटीपीसी सीपत, जिला स्तरीय समन्वय समिति भी रहे। 2006 में भाजपा जिला मंत्री बने। 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में रजनीश सिंह ने मुख्य चुनाव संचालक बेलतरा विधानसभा की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। 2009 में फिर से भाजपा जिला महामंत्री बिलासपुर बने। 2011 से 15 तक अध्यक्ष जनभागीदारी एवं विकास समिति शासकीय कला महाविद्यालय सीपत सीपत रहे। संगठन की राजनीति में सक्रिय रहते हुए जिलाध्यक्ष भाजपा बिलासपुर बने।

2018 में पहली बार बिलासपुर जिले की बेलतरा विधानसभा से भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ कर विधायक बने। 2019- 21 सदस्य, पुस्तकालय समिति, छतीसगढ़ विधानसभा बने।2019- 2020 में सदस्य प्राक्कलन समिति छतीसगढ़ विधानसभा रहे। बेलतरा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 31 कहलाता है। यह एक अनारक्षित सीट है। इस विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 211408 है। जिसमे से 143799 (68.02%) वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा के रजनीश सिंह को 49601 (34.49%) वोट मिले। जबकि उनके खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस के राजेंद्र साहू को 43342 (30.14%) वोट मिले थे।

Next Story