Begin typing your search above and press return to search.

Krishnamurti bandhi biography in hindi:-विधायक कृष्णमूर्ति बांधी का जीवन परिचय

Mla krishnamurti bandhi biography in hindi:- विधायक कृष्णमूर्ति बांधी बिलासपुर जिले की मस्तूरी विधानसभा सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए है। यह झीत अनुसूचित जाति वर्ग के लिए रिजर्व है। मस्तूरी विधानसभा को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 32 के नाम से भी जाना जाता है। डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी पेशे से चिकित्सक है। उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री ली है। 2003 में पहली बार विधायक चुने जाने के बाद ही स्वास्थ्य मंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद दिया गया था। त्रिकोणीय मुकाबले में उन्होंने विधानसभा चुनाव जीता है।

Krishnamurti bandhi biography in hindi:-विधायक कृष्णमूर्ति बांधी का जीवन परिचय
X
By NPG News

एनपीजी डेस्क।

पिता का नाम- बौदा बांधी

जन्मतिथि:- 22 जून, 1962

जन्मस्थान:- बिलासपुर ( छतीसगढ़ी)

विवाह की तिथि:- 12 फरवरी 1987

पत्नी का नाम:- मुन्नी बांधी

पत्नी की जन्मतिथि :- 6 फरवरी 1965

संतान- 2 पुत्र,1 पुत्री

शैक्षणिक योग्यता- रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से एमबीबीएस

व्यवसाय- चिकित्सक

कुल संपत्ति- 5 करोड़ 16 लाख रुपये

स्थायी पता- शिव कृपा कुंज, रिंग रोड़ नंबर-2 नर्मदा नगर बिलासपुर छतीसगढ़

मोबाइल/ दूरभाष- 80855- 11501

राजधानी रायपुर में पता- मकान नंबर आर-1 ग्रीन पैराडाइज,

विशाल नगर रायपुर छतीसगढ़

अभिरुचि- तीर्थाटन, खेलकूद

पुरुस्कार- खेलकूद के क्षेत्र में प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित

विशेष उपलब्धियां- समरसता यात्रा, नशा विरोधी रैली एवं जनजागरण

विदेश यात्राएं- आस्ट्रेलिया

सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का परिचय:-

विधायक कृष्णमूर्ति बांधी बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। सबसे पहले वह 2003 में विधायक बने थे। जिसके बाद 2008 एवं 2018 में तीसरी बार विधायक बने हैं। वह संगठन की राजनीति में भी काफी सक्रिय रहे हैं। वह उपाध्यक्ष जिला युवा मोर्चा भाजपा, उपाध्यक्ष प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा रहे हैं। 2003 से 2007 तक राज्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रहे हैं। इस दौरान वे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रभारी मंत्री रहे। उन्हें राज्यमंत्री उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का भी स्वतंत्र प्रभार मिला। 2009-13 तक वे अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग, 2009 से 13 तक ही सदस्य लोक लेखा समिति, सामान्य प्रयोजन समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे 2011 से 2013 तक वे सभापति सरकारी उपक्रमों संबंधी तथा प्रश्न एवं संदर्भ समिति के सदस्य रहे। वह सदस्य अनुसूचित जाति जनजाति तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य रहे। 2012-13 में वे सदस्य सरकारी उपक्रमों संबंधित समिति, शासकीय आश्वासनों संबंधित समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2013-14 में वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेषाधिकार समिति के सदस्य रहे। 2019 से 2021 तक वे सदस्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति, शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति के छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य रहे।

मस्तूरी विधानसभा बिलासपुर जिले में आती हैं। जिसे क्षेत्र क्रमांक 32 के नाम से जाना जाता है। यह अनुसूचित जाति वर्ग के लिए रिजर्व है। कृष्णमूर्ति बांधी भाजपा की टिकट पर यहां से तीसरी बार विधायक बने है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 270582 है। जिसमे से 186551( 69.06%) वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा के डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी को 67950 (36.37%) वोट मिले। जबकि दुसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी जयेंद्र सिंह पाटले को 533843 (28.82%) वोट मिले। कांग्रेस के प्रत्याशी दिलीप लहरिया तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 53620 (28.70%) वोट मिले।

Next Story