Begin typing your search above and press return to search.

Mla keshav chandra biography in hindi:-विधायक केशव चंद्रा का जीवन परिचय

Mla keshav chandra biography in hindi:-विधायक केशव चंद्रा वर्तमान सक्ती जिले की जैजैपुर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने हैं। केशव चंद्रा बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ कर जीते हैं। 2008 में हुए परिसीमन के बाद जैजैपुर विधानसभा सीट बनी थी। यह एक अनारक्षित सीट है। जिसमे केशव चंद्रा ने कड़े मुकाबले में 2013 में पहली बार जीत हासिल की थी। फिर दूसरी बार 2018 मे जीते। केशव चंद्रा ने एमए इतिहास में करने के बाद वकालत की पढ़ाई की है। वे बसपा के जिला अध्यक्ष से लेकर प्रदेश महासचिव,प्रदेश प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष तक रह चुके हैं।

Mla keshav chandra biography in hindi:-विधायक केशव चंद्रा का जीवन परिचय
X
By NPG News

एनपीजी डेस्क।

पिता का नाम:- नारायण सिंह चंद्रा

जन्मतिथि- 29 अप्रैल 1971

जन्मस्थान- भोथाडीह ब्लॉक - जैजैपुर,

विवाह की तिथि:- 31 मई 1996

पत्नी का नाम:- 1 अगस्त 1974

संतान- 1 पुत्र, पुत्री

शैक्षणिक योग्यता- एमए इतिहास, एलएलबी

व्यवसाय- कृषि एवं हार्डवेयर दुकान

कुल संपत्ति- 3 करोड़ 95 लाख 79 हजार रुपये

जीवनसाथी का व्यवसाय- कृषि एवं ट्यूशन

स्थायी पता- ग्राम- भोथाडीह, पोस्ट- खजुरानी व्हाया- जैजैपुर जिला:- जांजगीर- चाम्पा छतीसगढ़

मोबाइल नंबर- 9981830982

राजधानी रायपुर में स्थानीय पता- बी-27,वीआईपी सिटी, सड्डू कॉलोनी के आगे, रायपुर छतीसगढ़

अभिरुचि- खेल

विदेश यात्राएं- थाईलैंड,इंडोनेशिया, मलेशिया, कजाकिस्तान, सिंगापुर

सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का परिचय:-

विधायक केशव चंद्रा बहुजन समाज पार्टी में लंबे समय से सक्रिय है। वे बसपा पार्टी के जांजगीर जिला के जिला अध्यक्ष रहे हैं। वे प्रदेश महासचिव बसपा छतीसगढ़ भी रहे हैं। इसके साथ ही बसपा के प्रदेश प्रभारी भी रहे हैं। साथ ही बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे हैं। 2013 में वे पहली बार विधान हेतु निर्वाचित हुए उसके बाद 2018 में दूसरी बार विधायक हेतु निर्वाचित हुए। 2014 से 21 तक वे सदस्य याचिका समिति छतीसगढ़ी विधानसभा रहे। जिसके बाद 2019-20 में वे सदस्य सामान्य प्रयोजन समिति रहे।

केशव चंद्रा जैजैपुर विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक बने हैं। जैजैपुर सीट सक्ती जिले में आता है। जिसे क्षेत्र क्रमांक 37 के नाम से जाना जाता है जैजैपुर अनारक्षित सीट है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 228857 है। जिसमे से 156125 ( 68.22%) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था जिसमे बसपा के केशव चंद्रा को 64774 (41. 49%) वोट मिले। भाजपा के कैलाश साहू को 43087( 27.60%) वोट मिले। वही कांग्रेस के अनिल कुमार चंद्रा को 38594 (24.72%) वोट मिले।

Next Story