Begin typing your search above and press return to search.

Mla indu babjare biography in hindi:-विधायक इंदु बंजारे का जीवन परिचय

MLa indu banjare biography in hindi:-विधायक इंदु बंजारे जांजगीर जिले की पामगढ़ विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी की टिकट से विधायक बनी है। वे पहली बार विधायक चुनी गई है। मात्र 28 साल की उम्र में ही 2018 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर वे विधायक निर्वाचित हुई थी। 12 वीं तक पढ़ी लिखी इंदु बंजारे राजनीति में आने से पहले गृहणी हुआ करती थी। वे जिला पंचायत सदस्य भी रहीं हैं। पामगढ़ विधानसभा अनुसूचित वर्ग के लिए रिजर्व है। जहां से इंदु बंजारे ने कांग्रेस के गोरेलाल बर्मन व संसदीय सचिव रहे भाजपा के अंबेश जांगड़े को चुनाव में पटखनी दी है।

Mla indu babjare biography in hindi:-विधायक इंदु बंजारे का जीवन परिचय
X
By NPG News

एनपीजी डेस्क।

पिता का नाम:- जोगीराम बंजारे

जन्मतिथि- 19 अगस्त 1990

जन्मस्थान- खपराड़ीह जिला- जांजगीर

विवाह की तिथि:- 14 मई 2013

पति का नाम:- उत्तम कुमार भारद्वाज

पति की जन्मतिथि- 9 फरवरी 1989

संतान- 1 पुत्र

शैक्षणिक योग्यता:- 12 वीं

व्यवसाय- गृहणी

कुल संपत्ति:- 12 लाख 91 हजार 800 रुपये

स्थायी पता:- ग्राम- भिलौनी,पोस्ट :- डोंगाकोहरौद, तहसील:- पामगढ़ जिला:- जांजगीर- चाम्पा।

मोबाइल नंबर:- 78287- 85555

राजधानी रायपुर में स्थानीय पता:- मकान नंबर एन/12,गैलेक्सी आईलैंड, महालेखाकार कार्यालय के पीछे सकरी, रायपुर छतीसगढ़

अभिरुचि- समाजसेवा

सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का परिचय:-

इंदु बंजारे 2015 से 2018 तक जिला पंचायत की सदस्य रही है। 2018 में वह पहली बार पामगढ़ विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर निर्वाचित होकर विधायक बनी है। 2019-21 तक इंदु बंजारे छतीसगढ़ विधानसभा के पुस्तकालय समिति की सदस्य रही है।

पामगढ़ विधानसभा जांजगीर जिले मे आता है। इसे क्षेत्र क्रमांक- 38 के नाम से भी जाना जाता है। पामगढ़ विधानसभा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए रिजर्व सीट है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 194914 है। जिसमे से 138004 (70.80%) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिसमे बसपा की इंदु बंजारे को 50129 (36.32%) वोट मिले। जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी गोरेलाल बर्मन को 47068 (34.11%) वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी अंबेश जांगड़े को 32676 (23.68%) वोट मिले थे।

Next Story