Begin typing your search above and press return to search.

Mla dwarikadhis yadav biography in hindi:- विधायक द्वारिकाधीश यादव का जीवन परिचय।

Mla dwarikadhis yadav biography in hindi:-विधायक द्वारिकाधीश यादव कांग्रेस पार्टी की टिकट पर खल्लारी विधानसभा से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए है। उन्होंने भाजपा की अलका चंद्राकर को 37119 मतों से चुनाव हराया है। खल्लारी अनारक्षित सीट है जो महासमुंद जिले में आता है। पिछले चुनाव में द्वारिकाधीश यादव ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी बसपा की मोनिका यादव को दुगने से भी अधिक वोटों से हराया था जबकि छजका यहां तीसरे स्थान पर रही थी। उन्हें कांग्रेस शासन ने संसदीय सचिव बना कर स्कूल शिक्षा, आदिम जाति कल्याण मंत्री से संबद्ध किया था। छतीसगढ़ में शराबबंदी के लिए बनी कमेटी में विधायक द्वारिकाधीश यादव भी शामिल थे और उन्होंने शराबबंदी के अध्ययन के लिए गुजरात का दौरा किया था।

Mla dwarikadhis yadav biography in hindi:- विधायक द्वारिकाधीश यादव का जीवन परिचय।
X
By NPG News

Mla dwarikadhis yadav biography in hindi:- विधायक द्वारिकाधीश यादव कांग्रेस पार्टी की टिकट पर खल्लारी विधानसभा से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए है। उन्होंने भाजपा की अलका चंद्राकर को 37119 मतों से चुनाव हराया है। खल्लारी अनारक्षित सीट है जो महासमुंद जिले में आता है। पिछले चुनाव में द्वारिकाधीश यादव ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी बसपा की मोनिका यादव को दुगने से भी अधिक वोटों से हराया था जबकि छजका यहां तीसरे स्थान पर रही थी। उन्हें कांग्रेस शासन ने संसदीय सचिव बना कर स्कूल शिक्षा, आदिम जाति कल्याण मंत्री से संबद्ध किया था। छतीसगढ़ में शराबबंदी के लिए बनी कमेटी में विधायक द्वारिकाधीश यादव भी शामिल थे और उन्होंने शराबबंदी के अध्ययन के लिए गुजरात का दौरा किया था।

  • पिता का नाम:- स्व. रविरामयादव
  • जन्मतिथि- 15 अगस्त 1973
  • जन्मस्थान-फुटगुना, तहसील- पिथौरा महासमुंद छतीसगढ़
  • विवाह की तिथि:- 28 अप्रैल, 2017
  • पत्नी का नाम- विनीता यादव
  • पत्नी की जन्मतिथि: 23 अक्टूबर 1974,
  • शैक्षणिक योग्यता- हाईस्कूल
  • व्यवसाय- कृषि
  • कुल संपत्ति- 1 करोड़ 15 लाख
  • स्थायी पता- ग्राम- फुटगुना, पोस्ट- गड़गेड़ा, तहसील- पिथौरा, जिला महासमुंद छतीसगढ़
  • मोबाइल नंबर- 98267-02338
  • राजधानी रायपुर में स्थानीय पता- ई 1/33, सेक्टर-17 नवा रायपुर, अटल नगर जिला रायपुर ( छतीसगढ़)
  • अभिरुचि- राजनीति,समाजसेवा

सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का परिचय:-

द्वारकाधीश यादव ग्राम दुरुगपाली के दो बार उपसरपंच रहे। दो बार जनपद सदस्य व युवक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रहे। 2018 में पहली बार विधायक के लिए कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ कर खल्लारी विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए। द्वारिकाधीश यादव 2019-21 में सदस्य सुविधा एवं सम्मान समिति, अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति,गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों एवं संकल्पों संबंधी समिति छतीसगढ़ विधानसभा रहे। 2020 में वे संसदीय सचिव बने। वे मंत्री स्कूल शिक्षा,आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास से संबद्ध किया गया है। छतीसगढ़ में शराबबंदी के लिए गुजरात जाने वाली टीम के भी वह हिस्सा रहे।

द्वारिकाधीश यादव 2018 में महासमुंद जिले के खल्लारी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। खल्लारी विधानसभा अनारक्षित सीट है। इसे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 41 के नाम से भी जाना जाता है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 199188 है। जिसमे से 161830 (75.38%) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस के द्वारिकाधीश यादव को 96108 (57.97%) वोट मिले। जबकि बसपा की प्रत्याशी मोनिका साहू को 39130 (23.60%) वोट मिले। यहां छजका प्रत्याशी परेश बागबहरा 12694 ( 7.63%) वोटो के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे।

2023 के चुनाव की कहानी:–

खलारी विधानसभा में कुल 177738 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस के प्रत्याशी द्वारकाधीश यादव को 104052 वोट मिले। वहीं भाजपा की प्रत्याशी अलका चंद्राकर को 66933 वोट मिले। द्वारकाधीश यादव ने 37119 वोटो से जीत हासिल की। तीसरे स्थान पर निर्दलीय संतोष बंजारे रहे। उन्हें 2187 वोट मिले। नोटा को 2095 वोट मिले। यहां कुल उम्मीदवार 15 थे।

संसदीय सचिव रहते कोई विवाद नहीं रहा। पंचायत प्रतिनिधि रहते जिस तरह से क्षेत्र में सक्रिय थे और सहज सुलभ ढंग से लोगों से मिलते रहे। इस तरह जनता से मिलते रहे और क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत राखी। इसलिए दूसरी बार जीत का रास्ता आसान रहा।


Next Story