Begin typing your search above and press return to search.

MlA dharam lal kaushik biography in hindi: -विधायक धरम लाल कौशिक का जीवन परिचय

Mla dharam lal kaushik biography in hindi;- विधायक धरम लाल कौशिक बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा से भाजपा की टिकट पर चौथी बार विधायक बने हैं। पेशे से कृषक व अधिवक्ता धरम लाल कौशिक ने संगठन की राजनीति करते हुए अपनी राजनीति की शुरुवात की है। वे पार्टी के मंडल महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा अध्यक्ष, जिला महामंत्री प्रदेश भाजपा मंत्री आदि की जवाबदारी सम्हाल चुके है। धरम लाल कौशिक किस्मत के धनी भी रहे है। 2003 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष रहते हुए उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा मिला था। फिर 2008 से 13 तक वे विधानसभा अध्यक्ष रहे थे। 13 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद उन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की जवाबदेही मिली। 18 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने नेता प्रतिपक्ष का पदभार सम्हाला था।

MlA dharam lal kaushik biography in hindi: -विधायक धरम लाल कौशिक का जीवन परिचय
X
By NPG News

Mla dharam lal kaushik biography in hindi:- विधायक धरम लाल कौशिक बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा से भाजपा की टिकट पर चौथी बार विधायक बने हैं। पेशे से कृषक व अधिवक्ता धरम लाल कौशिक ने संगठन की राजनीति करते हुए अपनी राजनीति की शुरुवात की है। वे पार्टी के मंडल महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा अध्यक्ष, जिला महामंत्री प्रदेश भाजपा मंत्री आदि की जवाबदारी सम्हाल चुके है। धरम लाल कौशिक किस्मत के धनी भी रहे है। 2003 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष रहते हुए उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा मिला था। फिर 2008 से 13 तक वे विधानसभा अध्यक्ष रहे थे। 13 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद उन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की जवाबदेही मिली। 18 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने नेता प्रतिपक्ष का पदभार सम्हाला था।

पिता का नाम:- स्व. भागवत प्रसाद कौशिक

जन्म तिथि:- 1 फरवरी 1958

जन्मस्थान:- ग्राम परसदा जिला बिलासपुर छतीसगढ़

विवाह की तिथि:- 2 मार्च 1976

पत्नी का नाम- सूरज कौशिक

संतान- 2 पुत्र,4 पुत्री

शैक्षणिक योग्यता:- एमए एलएलबी

व्यवसाय- कृषि वकालत

कुल संपत्ति- 7 करोड़ 23 लाख 32 हजार रुपये।

आपराधिक मामलें- चुनाव आयोग में दिए शपथ पत्र के अनुसार कोई आपराधिक मामला नही है।

स्थायी पता:- ग्राम- परसदा, पोस्ट-तिफरा तहसील एवं जिला बिलासपुर छतीसगढ़

मोबाइल नंबर- 97559- 00009

राजधानी रायपुर में पता:- सी-1/10 आनंद नगर रायपुर छतीसगढ़

अभिरुचि- जनसेवा,अध्ययन,सामाजिक एवं धार्मिक कार्य।

विदेश यात्राएं- मई 2009 में सिडनी ( आस्ट्रेलिया) में आयोजित 21 वे राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन में सहभागिता

वर्ष 2009 में आयोजित 55 वें राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन अरुषा तंजानिया में सहभागिता

वर्ष 2010 में आयोजित 56 वें राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन नैरोबी ( केन्या) में सहभागिता

20011 में आयोजित 57 वें राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन लंदन (यूके) में सहभागिता

सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन का परिचय:-

बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने संगठन की राजनीति करते हुए अपनी राजनीति की शुरुआत की है। वे 1990-91 में महामंत्री भाजपा बिल्हा मंडल रहे हैं। 1991-92 में वे अध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर रहे। 1992 में अध्यक्ष भाजपा बिल्हा मंडल रहे। 1994 में जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा रहे । 1996-97 में महामंत्री भाजपा जिला बिलासपुर रहे है। 1998 में वे पहली बार बिल्हा विधानसभा से विधायक हेतु निर्वाचित हुए। फिर 2008 में दूसरी बार और 2018 में तीसरी बार विधायक के लिए निर्वाचित हुए। वे उपाध्यक्ष भाजपा जिला बिलासपुर भी रहे हैं।

वह सदस्य सार्वजनिक उपक्रम समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे हैं। सदस्य प्रत्यायुक्त विधान समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रह चुके हैं। 2000 में मंत्री प्रदेश भाजपा रहे हैं। इसके अलावा भी सदस्य सार्वजनिक उपक्रम समिति प्रत्यायुक्त विधान समिति, छतीसगढ़ विधानसभा रहे हैं। 2001-03 तक सदस्य प्रत्यायुक्त विधान समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे हैं।

2002-03 तक वे सदस्य आचरण समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। इसके अलावा वे गुरु घासीदास राज्य विश्वविद्यालय कोर्ट के सदस्य रहे।वह मंत्री प्रदेश भारतीय जनता पार्टी भी रहे। 7/7/2005 से 6/2/2007 तक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम रहे। 2006 से 2008 तक महामंत्री प्रदेश भाजपा एवं प्रवक्ता भी रहे। 2003-04 में वे सदस्य पुस्तकालय समिति, सदस्य सुविधा एवं सम्मान समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 5 जनवरी 2009 को वे अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचित हुए 2009 से 13 तक वे पदेन सभापति, कार्य मंत्रणा समिति,नियम समिति, आचरण समिति, सामान्य प्रयोजन समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 16 अगस्त 2014 को प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ बने। 2019 से 21 तक वे नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। इस दौरान वे पदेन सदस्य कार्य मंत्रणा समिति, नियम समिति, आचरण समिति एवं सामान्य प्रयोजन समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य भी रहे।

बिल्हा विधानसभा बिलासपुर जिले में आता है। इसे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 29 के नाम से भी जाना जाता है। यह एक अनारक्षित सीट है। जहां से धरम लाल कौशिक भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ कर विधायक बने हैं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 266676 है। जिनमे से 196363(73.63%) विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। भाजपा के धरम लाल कौशिक को कुल 84431( 43%) वोट मिले। जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी राजेंद्र शुक्ला को 57907( 29.49%) वोट मिले।

2023 विधानसभा चुनाव के जीत की कहानी:–

बिलासपुर जिले का बिल्हा विधानसभा एक ऐसी सीट है जहां भाजपा और कांग्रेस के एक-एक बार जीतने की परंपरा रही है। कोई भी यहां से दोबारा विधायक नहीं बना। एक बार कांग्रेस तो एक बार भाजपा जीतती रही थी। धरमलाल कौशिक की लगातार दूसरी जीत के बाद एक-एक बार चुनाव जीतने की परंपरा टूट गई है। इस विधानसभा में भाजपा की पांचवीं बार जीत हुई है और धरमलाल कौशिक चौथी बार विधायक बने हैं। इस विधानसभा में नौ बार कांग्रेस की जीत हो चुकी है ।इसमें चित्रकांत जायसवाल ऐसे नेता है जो लगातार 6 बार यहां से विधायक रहे थे। धरमलाल कौशिक को यहां 100346 वोट मिले। जबकि सियाराम कौशिक को 91389 वोट मिले। भाजपा यहां 7957 वोट से चुनाव जीती। जबकि जोगी कांग्रेस को 1818 वोट मिले। बसपा को 4166 वोट मिले। नोटा को 547 वोट मिले।

धरमलाल कौशिक ने विपक्ष के नेता के तौर पर के मुद्दे उठाए थे। वह नेता प्रतिपक्ष रहते हुए लगातार सक्रिय रहे थे। इसके अलावा कांग्रेस के प्रत्याशी सियाराम कौशिक 2018 के चुनाव में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस में चले गए थे। उन्होंने 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी राजेंद्र शुक्ला के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उनकी कांग्रेस में वापसी करवा के उन्हें टिकट दे दी गई। जिससे यहां कांग्रेसी ही नाराज थे। भाजपा के घोषणा पत्र का भी फायदा धरम लाल कौशिक को मिला।

Next Story