Begin typing your search above and press return to search.

Mla devendra bahadur singh biography in hindi:-विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह का जीवन परिचय:-

Mla devendra bahadur singh biography in hindi:-देवेंद्र बहादुर सिंह सरायपाली विधानसभा से 2018 में चौथी बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने अपने राजनीति की शुरुआत युवक कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में की। वे सरायपाली ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष, अविभाजित रायपुर जिला के युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष रहे हैं। वे अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद भी रहे हैं। सन 1995 में पहली बार विधायक चुने गए देवेंद्र बहादुर सिंह पृथक छतीसगढ़ राज्य बनने पर पहली सरकार में खनिज, जनसंपर्क, वित्त,वाणिज्यिकर जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री का पदभार भी सम्हाल चुके हैं। वर्तमान में उन्हें वन विकास निगम का अध्यक्ष बना कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

Mla devendra bahadur singh biography in hindi:-विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह का जीवन परिचय:-
X
By NPG News

एनपीजी डेस्क।

पिता का नाम:- स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह

जन्मतिथि:- 24 सितंबर 1961

जन्मस्थान- सराईपाली, जिला महासमुंद ( छतीसगढ़ी)

विवाह की तिथि:- 20 अप्रैल 1996

पत्नी का नाम- मेघना सिंह

पत्नी की जन्मतिथि:- 12 अगस्त 1976

संतान- 2 पुत्र

शैक्षणिक योग्यता- बीए स्नातक

व्यवसाय- कृषि

कुल संपत्ति- 1 करोड़ 95 लाख 17 हजार 546 रुपये

आपराधिक मामलें- नही

स्थायी पता:- राजमहल, सरायपाली, जिला- महासमुंद छतीसगढ़

मोबाइल नंबर- 94252-50322

राजधानी रायपुर में स्थानीय पता- 5- ए, बी ब्लॉक, जयश्री मर्लिन विहार, मंडी गेट रोड़, रायपुर छतीसगढ़

अभिरुचि- फुटबाल, बॉलीबाल खेलना।

विदेश यात्राएं- क्यूबा, थाईलैंड

सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन का परिचय:-

कांग्रेस पार्टी की टिकट पर बसना विधानसभा से विधायक बने देवेंद्र बहादुर सिंह ने युवक कांग्रेस की राजनीति करते हुए अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया। वे सन 1984 में ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष सरायपाली रहे। जिसके बाद 1986 में अविभाजित रायपुर जिला के उपाध्यक्ष जिला युवक कांग्रेस रहे। 1995 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। जिसके बाद में 1998, 2008 व 2018 में चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए। 1996 में मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य नियम समिति एवं पुस्तकालय समिति रहे। उसके बाद सदस्य भारतीय संसद संघ मध्यप्रदेश विधानसभा शाखा रहे। 2000 में अलग राज्य विभाजित होकर छत्तीसगढ़ राज्य बनने पर वह राज्य मंत्री खनिज साधन,जनसंपर्क, वित्त,योजना, वाणिज्यकर, आर्थिक एवं सांख्यिकी बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग रहे। छत्तीसगढ़ शासन बने 2004 में महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व अध्यक्ष आदिवासी महासंघ रहे। 2009-10 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य नियम समिति रहे। 2010 से 14 तक सदस्य प्रत्यायुक्त विधान समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2012-13 सदस्य शासकीय आश्वासनों संबंधित समिति विधानसभा रहे। 2013-14 में सदस्य सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति विधानसभा रहे। 2019-20 में सभापति, सदस्य सुविधा एवं सम्मान समिति छतीसगढ़ विधानसभा रहे। 2019-21 में सदस्य सामान्य प्रयोजन समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2020-21 में सभापति, प्रत्यायुक्त विधान समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे।

विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह महासमुंद जिले की बसना विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए है। यह अनारक्षित सीट है। जिसे क्षेत्र क्रमांक 40 के नाम से जाना जाता है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 204420 है। जिसमे से कुल 175405 मतदाताओं (85.81%) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमे देवेंद्र बहादुर सिंह को 67535 (38.50%) वोट मिले। दूसरे नंबर पर निर्दलीय संपत अग्रवाल को 50027 (28.52%) वोट मिले। भाजपा के दुर्गाचरण पटेल को 36394 (20.75%) वोट मिले। देवेंद्र बहादुर सिंह को 2020 में वन विकास निगम का अध्यक्ष बना कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

Next Story