Mla Chandra dev rai biography in Hindi विधायक चंद्रदेव राय का जीवन परिचय

Mla Chandra dev  rai biography in  Hindi विधायक चंद्रदेव राय का जीवन परिचय
X
Mls chandra dev rai biography in hindi:- शिक्षाकर्मी की नौकरी छोड़ विधायक बने चंद्रदेव राय पहली बार 2018 मे विधायक चुने गए हैं। चंद्रदेव राय क्षेत्रफल की दृष्टि से प्रदेश के सबसे बड़े विधानसभा बिलाईगढ़ से विधायक चुने गए हैं। चंद्रदेव राय ने शिक्षाकर्मी नेता के रूप में शिक्षकों के संविलियन व नियमितीकरण के लिए प्रदेश मे चलाये जा रहे बड़े आंदोलन का नेतृत्व किया था। उन्होंने राजनीतिशास्त्र के साथ ही अंग्रेजी विषय से पोस्टग्रेजुएशन किया है। उन्हें सरकार ने 2020 में संसदीय सचिव बनाया है।

एनपीजी डेस्क।

पिता का नाम:- रामजी राय

जन्मतिथि:- 20 मई 2011

जन्मस्थान:- ग्राम- बालपुर ब्लॉक- बिलाईगढ़ जिला बलौदाबाजार- भाटापारा

विवाह की तिथि:- 20 मई, 2011

पत्नी का नाम-ममता राय

पत्नी की जन्मतिथि:- 15 जून 1986

संतान- 2 पुत्र

शैक्षणिक योग्यता- बीए, एमए, ( राजनीति शास्त्र व अंग्रेजी) डीएड, पीजीडीसीए,

व्यवसाय- कृषि व विधायक बनने के पूर्व सहायक शिक्षक एलबी

कुल संपत्ति:- 23 लाख 18 हजार रुपये।

स्थायी पता- ग्राम व पोस्ट बालपुर व्हाया सरसींवा,तहसील- बिलाईगढ़ जिला- बलौदाबाजार- भाटापारा छतीसगढ़

मोबाइल नंबर:- 98279- 70691

राजधानी रायपुर में स्थानीय पता- ई-1/31,सेक्टर- 17, नया रायपुर अटल नगर,जिला रायपुर छतीसगढ़

अभिरुचि- अध्ययन,खेल

विशेष उपलब्धियां:- शिक्षाकर्मी/ कर्मचारी नेता के रूप में प्रदेश के बड़े आंदोलन का नेतृत्व, संविलियन और नियमितीकरण में अहम भूमिका।

सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का परिचय:-

2003 में शिक्षाकर्मी के रूप में जॉइन कर लगातार अध्यापन कार्य करना। शिक्षाकर्मी संघ, युवा, खेल एवं अन्य सामाजिक संगठन से संबद्ध। 2018 में कांग्रेस की टिकट से बिलाईगढ़ विधानसभा से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। 2019 से 21 तक वे सदस्य शासकीय आश्वसनो सबंधित समिति छतीसगढ़ विधानसभा रहे। 2020 में वो संसदीय सचिव बने। उन्हें परिवहन,आवास एवं पर्यावरण, वन एवं विधि विधाई कार्य से संबद्ध किया गया है।

बिलाईगढ़ विधानसभा सीट का मुख्यतः हिस्सा सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले में आता है। इसका कुछ हिस्सा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले मे भी आता है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए रिजर्व सीट है। जिसे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 43 के नाम से जाना जाता है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 277233 है। जिनमे से 198769 (71.70) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चंद्रदेव राय को 71936 (36.19%) वोट मिले। वही बसपा में श्याम कुमार टण्डन को 62089(31.24%) वोट मिले। भाजपा के सनम जांगड़े को 40623(20.44%) वोट मिले।

Tags

Next Story