Begin typing your search above and press return to search.

मजदूर की बेटी बनी स्वास्थ्य अधिकारी, राज्य सरकार की 17 हजार नौकरियों से युवाओं में उत्साह का संचार...

मजदूर की बेटी बनी स्वास्थ्य अधिकारी, राज्य सरकार की 17 हजार नौकरियों से युवाओं में उत्साह का संचार...
X
By Gopal Rao

रायपुर 21 मई 2023 I छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। राज्य की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। महामारी के समय में युवाओं के लिए रोजगार के अनेक द्वार खोलकर सरकार ने उन्हें तरक्की का रास्ता दिखााया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार छत्तीसगढ़ को बेरोजगारी मुक्त बनाने की दिशा में सतत काम कर रही है। इसी का नतीजा है कि साल 2018 में जहां राज्य की बेरोजगारी दर 22.2 फीसदी पहुंच गई थी, वही साढ़े चार साल में वापस घटकर 0.1 प्रतिशत के न्यूनतम स्तर तक पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य शासन का यह प्रयास है कि विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर तेजी से भर्तियां हों। युवाओं को शासकीय सेवा सामुदायिक स में काम करने का अवसर मिले। कोर्ट के आदेश के बाद छत्तीसगढ़ में शासकीय नौकरियों में भर्ती का सिलसिला तेजी से शुरू हो गया है। विभिन्न विभागों द्वारा नई भर्ती के लिए लगातार विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं, इसी प्रकार जहां चयन प्रक्रिया पूरी हो गई, वहां नियुक्ति आदेश जारी किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशा निर्देश विभिन्न विभागों में पर नियुक्तियों की प्रक्रिया में तेजी आई है। कुल 17,034 विज्ञापित पदों में सबसे अधिक पद शिक्षकों के लिए हैं। शिक्षा विभाग ने 12,489 पदों पर शिक्षक भर्ती के लिए नवीन पद विज्ञापित किए हैं तो तकनीकी शिक्षा विभाग ने 920 पदों, अपेक्स एवं सहकारी बैंक में 522 पदों, वन विभाग में वन रक्षक, सहायक ग्रेड तीन, डाटा एंट्री आपरेटर, शीघ्र लेखक और वाहन चालक के 1920 पदों को विज्ञापित किया गया है। अनुसूचित जाति, आदिम जाति कल्याण विभाग में हास्टल अधीक्षक के 500, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में 114, राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ में 180, सहायक पशु चकित्सा क्षेत्र अधिकारी के 150, व्यवहार न्यायाधीश के 48, सहायक श्रम पदाधिकारी, श्रम निरीक्षक एवं श्रम उप निरीक्षक के 34, जूनियर इंजीनियर के 31 तथा स्वामी आत्मानंद स्कूल में संविदा शिक्षक के 54 पद भी इसमें शामिल हैं।

828 पदों पर नियुक्ति आदेश

सरकार ने हाल के दिनों में 828 पदों पर नियुक्ति के आदेश दिए हैं। जिनमें जल संसाधन विभाग में उप अभियंता के 352, उर्जा विभाग में जूनियर इंजीनियर के 307, स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा अधिकारी के 108 एवं विशेषज्ञ के 28. ऊर्जा विभाग में डाटा एंट्री आपरेटर के 70 तथा तकनीकी शिक्षा विभाग में आइटीआइ प्राचार्य के 44 पद शामिल हैं।

1876 भर्तियों की प्रक्रिया में आई तेजी

पुरानी भर्तियों की प्रक्रिया में आई तेजी के कारण सबसे अधिक गृह विभाग थी। हम उसकी में 975 सब इंस्पेक्टर भर्ती किए जा रहे हैं। इसके बाद ऊर्जा विभाग को 400 चिंतित थे, पर कंप्यूटर आपरेटर, वन विभाग को 291 वन रक्षक, राजस्व एवं आपदा अन्य सन्निर्माण प्रबंधक विभाग को 70 नायब तहसीलदार भी जल्द मिलेंगे। सामान्य कुली प्रवर्ग में पं प्रशासन विभाग में उप जिलाध्यक्ष के 15 पद, उप पुलिस अधीक्षक के आठ, योजनाओं का ल वित्त सेवा अधिकारी के चार, श्रम पदाधिकारी के पांच, खाद्य अधिकारी के सहायता प्राप्त दो, आबकारी विभाग में जिला आबकारी अधिकारी के दो एवं आबकारी गई सहायता से उप निरीक्षक के 11, वित्त विभाग में अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी के 26, जेल विभाग में जिला जेल अधीक्षक के तीन और सहायक जेल अधीक्षक के पुष्पलता 16, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग में सहायक संचालक के आठ पद शामिल है।

मजदूर की बेटी बनी स्वास्थ्य अधिकारी

कांकेर जिले के चारामा तहसील के ग्राम डोकला के रहने वाले चेतन राम साहू बताते हैं कि वह पेशे से मजदूर हैं और बढ़ई का काम करते हैं। परिवार का भरण-पोषण भी मजदूरी से ही होता था। उनकी बेटी पुष्पलता बचपन से ही पढ़ाई में होनहार थी। हम उसकी उच्च शिक्षा को लेकर चिंतित थे, पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल में कुली प्रवर्ग में पंजीयन होने से विभागीय योजनाओं का लाभ मिला और आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। श्रम विभाग द्वारा दी गई सहायता से ही उन्होंने अपनी पुत्री की नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कराई। आज पुष्पलता सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में चारामा के चारभाठा हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में पदस्थ हैं।

'कका है तो आस है, न्याय का विश्वास है'

छत्तीसगढ़ पावर स्टेट कम्पनी में कनिष्ठ अभियंता के पद पर चयनित अभ्यर्थी समीक्षा सोनी ने 'कका है तो आस है, न्याय का विश्वास है, छत्तीसगढ़ का विकास है। कविता के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप के प्रयासों से छत्तीसगढ़ पावर कंपनी के माध्यम से हम सभी को रोजगार प्राप्त हुआ है। रायपुर के आयुष सिंह ने कहा कि विगत वर्षों में इतनी अधिक संख्या में भर्ती नहीं हुई थी। मुख्यमंत्री के प्रयासों से हमें रोजगार मिला। प्रेरणा तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी आपने हमें शासकीय सेवा करने का अवसर प्रदान किया, इसके लिए हम सब आपके बहुत आभारी है। हम आपको यह विश्वास दिलाते हैं कि हम अपनी पूरी निष्ठा से शासन की सेवा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी

सेंटर फार मानिटरिंग इंडियन इकॉनामी संगठन के मुताबिक भारत में बेरोजगारी दर सितम्बर 2022 में 6.4 प्रतिशत है, जबकि छत्तीसगढ़ राज्य में बेरोजगारी दर महन 0.1 प्रतिशत है। इसका अर्थ यह है कि छत्तीसगढ़ में काम करने की उम्र वाले 100 लोगों में 99.90 लोगों के पास कोई न कोई रोजगार या काम है।

ई-पंजीयन

विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों से स्थानीय युवाओं को जोड़ने के लिए ई- श्रेणी पंजीयन शुरू किया गया है, जिसमें विकासखण्ड स्तर पर 5 हजार युवाओं का पंजीयन हुआ है और उन्हें 200 करोड़ रुपए से अधिक लागत के निर्माण कार्य सीमित प्रतियोगिता के आधार पर दिए गए हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story