Begin typing your search above and press return to search.

धमतरी 22 मार्च 2022. धमतरी-पंडरीपानी के जंगल में एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी करने के इरादे से जहर सेवन कर लिया.दोनो को गंभीर हालत में परिजन व ग्रामीणो ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जंहा दोनो का इलाज जारी है.
मिली जानकारी के अनुसार आज ग्राम पंडरीपानी के ग्रामीण महुआ बीनने गांव के जंगल में गए थे.इस दौरान गांव के ही 17 वर्षीय मनेश्वर मरकाम और 18 वर्षीय परमेश्वरी यादव बेहोशी की हालत में मिले.जिसके बाद ग्रामीणो ने इसकी जानकारी तत्काल उनके माता पिता को दी.वही दोनो को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.डॉक्टर संजय वानखेडे ने बताया कि अभी दोनो की हालत गंभीर है और इलाज जारी है.
फिलहाल अभी पता नही चल पाया है कि दोनो ने किस वजह से जहर सेवन किया है.वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
Next Story
