Mla laljeet singh rathia biography in hindi:- विधायक लालजीत सिंह राठिया का जीवन परिचय
Laljeet singh rathia biography in hindi:- लालजीत सिंह राठिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 19 कहलाने वाले धरमजयगढ़ विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी हरिश्चंद्र राठिया को 9637 वोटों के अंतर से चुनाव हराया है। यह सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। एमए की डिग्री लेने वाले लालजीत सिंह राठिया ने अपने पिता चनेशराम राठिया की राजनीतिक विरासत को सम्हाला है। चनेशराम राठिया पहली बार 1977 में विधायक निवार्चित हुए जिसके बाद लगभग तीन दशकों तक उन्होंने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वे पहले अविभाजित मध्यप्रदेश में फिर राज्य बनने के बाद पहले मंत्रिमंडल में मंत्री रहे थे। लालजीत सिंह राठिया ने युवक कांग्रेस की राजनीति करते हुए राजनीति में प्रवेश किया था। वे पंचायत प्रतिनिधि भी रहे थे।

Mla laljeet singh rathia biography in hindi:- लालजीत सिंह राठिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 19 कहलाने वाले धरमजयगढ़ विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी हरिश्चंद्र राठिया को 9637 वोटों के अंतर से चुनाव हराया है। यह सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। एमए की डिग्री लेने वाले लालजीत सिंह राठिया ने अपने पिता चनेशराम राठिया की राजनीतिक विरासत को सम्हाला है। चनेशराम राठिया पहली बार 1977 में विधायक निवार्चित हुए जिसके बाद लगभग तीन दशकों तक उन्होंने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वे पहले अविभाजित मध्यप्रदेश में फिर राज्य बनने के बाद पहले मंत्रिमंडल में मंत्री रहे थे। लालजीत सिंह राठिया ने युवक कांग्रेस की राजनीति करते हुए राजनीति में प्रवेश किया था। वे पंचायत प्रतिनिधि भी रहे थे।
- पिता का नाम:- चनेशराम राठिया
- जन्मतिथि:- 19 मार्च 1977 ( 46 वर्ष)
- जन्मस्थान:- ग्राम बोकरामुड़ा ब्लॉक धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ छतीसगढ़
- शैक्षणिक योग्यता- राजनीतिशास्त्र में एमए
- पेशा- कृषि
- कुल संपत्ति:- 72 लाख 54 हजार रुपये
- विवाह की तिथि:- 10 फरवरी 1995
- पत्नी का नाम- हंसना राठिया
- संतान- 1 पुत्र 2 पुत्री
- स्थायी पता- ग्राम बोकरामुड़ा तहसील धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ पिन- 496665
- मोबाइल नंबर- 9977815873
- राजधानी रायपुर में पता:- एफ-3,विधायक विश्रामगृह,आयोध्या अपार्टमेंट शैलेंद्र नगर जिला रायपुर छतीसगढ़
- विशेष उपलब्धियां- क्षेत्र में शिक्षा के विकास हेतु अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना में पहल।
सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन का परिचय:-
धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया अविभाजित मध्यप्रदेश में 1998 से लेकर 2000 तक युवक कांग्रेस सदस्य रहते हुए युवक कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद 2000 से 2005 तक जशपुर जिले के कृषि उपज मंडी पत्थलगांव के अध्यक्ष भी रहे। लालजीत सिंह राठिया 2005 से 2010 तक जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के महामंत्री भी रहे। 2010 से 2013 तक उपाध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़ रहे।
लालजीत सिंह राठिया 2014-15 में सदस्य प्रत्यायुक्त विधान समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2015-16 में सदस्य सुविधा एवं सम्मान समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2016-17 में सदस्य आचरण समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2017-18 में सदस्य पुस्तकालय समिति रहे। 2018-19 में सदस्य सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2019-21 में सदस्य शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति, सदस्य सुविधा एवं सम्मान समिति, महिलाओं एवं बालको के कल्याण संबंधी समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे।
लालजीत सिंह राठिया 2013 में पहली बार धरमजयगढ़ विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक निर्वाचित हुए। धरमजयगढ़ विधानसभा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। जिसे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 19 के रूप में भी जाना जाता है। 2018 में लालजीत सिंह राठिया दूसरी बार फिर से कांग्रेस के टिकट पर धर्मजयगढ़ विधानसभा से ही विधायक चुने गए। धरमजयगढ़ विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 197259 है। जिसमे से 169984 (86.17%) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लालजीत सिंह राठिया को कुल 95173 (55.99%) वोट मिले। जबकि उनके खिलाफ भाजपा की टिकट से चुनाव मैदान में उतरे लीनव बिरजू राठिया को 54838 (32.26%) वोट मिले।
2023 के जीत की कहानी:–
धरमजयगढ़ विधानसभा में कुल 184041 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस के प्रत्याशी रहें लालजीत सिंह राठिया ने 90493 वोट प्राप्त किए। भाजपा के प्रत्याशी हरिश्चंद्र राठिया को 80856 वोट प्राप्त हुए। लालजीत सिंह ने 9637 वोटो के अंतर से चुनाव जीता। जनता कांग्रेस के जोगेंद्र एक्का तीसरे नंबर पर रहें। उन्हें 2451 वोट मिलें। नोटा को 3427 वोट मिलें। यहां कुल 7 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे।
यहां कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में राहुल गांधी ने सभा कर वोट मांगा और भाजपा को उद्योगपतियों का हितैषी बताया। क्षेत्र में लालजीत सिंह का अनुभव व क्षेत्र में पकड़ काम आया। लालजीत राठिया का कुशल चुनाव प्रबंधन, व मतदाताओं के साथ जुड़ाव रहा। देसी ठेठ अंदाज में राजनीति लोगो को पसंद आई। सभी सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। कांग्रेस की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया।
वहीं भाजपा के प्रत्याशी हरिश्चंद्र राठिया खराब सड़क समेत दूसरे मुद्दे और भाजपा की घोषणाओं को जनता तक नहीं पहुंचा सके। छाल और घरघोड़ा में भाजपा के असंतुष्ट नेताओं को साध नहीं सके। जिला भाजपा के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेताओं ने सुध नहीं लिया, अकेला छोड़ दिया।