Begin typing your search above and press return to search.

केएन किशोर को मिली जनसंचार में डाक्टरेक्ट की उपाधि

केएन किशोर को मिली जनसंचार में डाक्टरेक्ट की उपाधि
X
By NPG News

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के शोधार्थी केएन किशोर को जनसंचार विषय में पीएचडी (डाक्टरेट ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्रदान की गई है। केएन किशोर ने "यूज़ आफ सोशल मीडिया फार पोलिटिकल कम्युनिकेशन- ए स्टडी आन फेसबुक एंड ट्वीटर यूज़ बाई पोलिटिकल पार्टीज (ए स्पेशल रिफ्रेंस टू छत्तीसगढ़)" विषय पर अपना शोध कार्य जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. शाहिद अली के निर्देशन में पूर्ण किया है।

विभागाध्यक्ष डॉ. शाहिद अली ने शोधार्थी को पीएचडी की उपाधि मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनसंचार शोध केंद्र द्वारा लगातार मीडिया शोध के विभिन्न आयामों पर शोध कार्य किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जनसंचार विभाग में अब तक 12 शोधार्थी पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बल्देव भाई शर्मा एवं कुलसचिव डॉ. आनंद शंकर बहादुर ने शोधार्थी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Next Story