Begin typing your search above and press return to search.

जरूरी खबर: गूगल पर भूलकर भी न करें ये चीजें सर्च, वरना जाना पड़ सकता है जेल... जानिए मामला

जरूरी खबर: गूगल पर भूलकर भी न करें ये चीजें सर्च, वरना जाना पड़ सकता है जेल... जानिए मामला
X
By NPG News

मुबंई I गूगल ने इंटरनेट की सर्फिंग को काफी आसान बना दिया है। इस प्लेटफॉर्म ने एक ऐसा व्यवस्थित मंच तैयार किया है जहां कंटेंट क्रिएटर्स और उसको पढ़ने और देखने का शौक रखने वाले करीब आ रहे हैं। आज करोड़ों इंटरनेट यूजर्स गूगल की विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि गूगल पर कुछ चीजों को सर्च करने पर लोगों को जेल भी जाना पड़ सकता है। आपको कभी भूलकर भी ये चीजें गूगल पर सर्च नहीं करनी चाहिए। इन चीजों को सर्च करने पर आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में, जिन्हें गूगल पर सर्च नहीं करना चाहिए।

दरअसल, गूगल पर बम बनाने के तरीके के बारे में कभी सर्च नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करते ही आप सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ जाएंगे। इसके बाद आपके ऊपर उचित कार्रवाई होते हुए आपको जेल हो सकती है। गलती से भी गूगल पर बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट को सर्ज न करें। ऐसा करने से आप दिक्कत में पड़ सकते हैं, क्योंकि भारत में बने कानून के अंतर्गत पोक्सो एक्ट 2012 की धारा 14 के अंतर्गत चाइल्ड पॉर्न देखना, बनाना और अपने पास सुरक्षित रखना तक कानूनन अपराध है। ऐसे में अगर आप ऐसा करते हुए पाए जाते हैं, तो आप पर उचित कार्रवाई करते हुए आपको 5 से 7 साल तक जेल होने का प्रवाधान है। ऐसे में भूलकर भी गूगल पर ऐसा कुछ न करें, जिससे आप दिक्कत में पड़ जाएं। कई लोग गूगल पर गर्भपात के बारे में सर्च करते हैं, लेकिन आपको इतना समझना होगा कि ऐसा करना गलत है।

बता दे कि, भारत में बिना डॉक्टर की उचित मंजूरी के अगर आप गर्भपात करवाते हैं तो ये गैरकानूनी है। वहीं, गूगल पर सर्च करने से आपको गर्भपात के कई तरीके मिल जाएंगे, जिनसे आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। ऐसे में इसके लिए डॉक्टर से ही सलाह लें। अमूमन देखा जाता है कि लोग ऑफर्स को काफी तलाशते हैं, लेकिन आपको गूगल पर ऑफर्स सर्च करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ फर्जी वेबसाइट आपको ऑफर्स का लालच देकर आपकी बैंकिंग जानकारी चुरा लेती है और फिर आपको चपत लगाती हैं।

Next Story