Begin typing your search above and press return to search.

होटल के बेसमेट में हुक्का पिलाते गिरफ्तार हुआ होटल संचालक, हुक्का पाट भी हुआ जब्त

होटल के बेसमेट में हुक्का पिलाते गिरफ्तार हुआ होटल संचालक, हुक्का पाट भी हुआ जब्त
X
By NPG News

रायगढ़। होटल के बेसमेट में हुक्का बार का संचालन करते होटल मालिक को पुलिस ने पकड़ा है। होटल से हुक्के का पॉट व फ्लेवर भी जब्त किया गया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र में संचालित तारा पैलेस होटल के बेसमेट में होटल मालिक दीपक अग्रवाल द्वारा हुक्का बार संचालित किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर दरमियानी रात खरसिया थाना प्रभारी के द्वारा होटल के बेसमेट में दबिश दी गई। जिस पर होटल संचालक द्वारा हुक्का पीने की सुविधा उपलब्ध करवा कर हुक्का ग्राहकों को पिलाते हुए मिला। जिस पर होटल मालिक 36 वर्षीय दीपक अग्रवाल पिता स्व. विजय अग्रवाल निवासी छपरीगंज खरसिया को गिरफ्तार किया गया। साथ ही हुक्का पिलाने का 5 नग पॉट, पोलो चारकोल एक पैकेट,फ्लेवर 2 पैकेट,2 पैकेट तंबाकू युक्त हुक्का मसाला जब्त किया गया। होटल संचालक के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही कर इस्तगासा अदालत में पेश किया गया।

Next Story