Begin typing your search above and press return to search.

Home Lucky Plants Vastu Tips: घर के लिए है ये पौधे चमत्कारी, जरूर लगाएं, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा...

Home Lucky Plants Vastu Tips: घर के लिए है ये पौधे चमत्कारी, जरूर लगाएं, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा...
X
By NPG News

Home Lucky Plants Vastu Tips: घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हम सब तरह-तरह के पेड़ पौधे लगाते है। इसे लगाने से घर की सुंदरता तो बढ़ जाती है, लेकिन इसके कुछ दुष्प्रभाव भी हमारे घर पर पड़ते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगे पेड़-पौधों का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि घर में पेड़-पौधे लगाने से न सिर्फ शुद्ध हवा मिलती है और सकारात्मकता मिलती है। बल्कि इनके कई चमत्कारी लाभ भी देखने को मिलते हैं। कुछ पौधों को वास्तु अनुसार घर में लगाने से मां लक्ष्मी का स्थायी निवास होता है। जानें इन पौधों के बारे में....

रजनीगंधा में तनाव कम करने की क्षमता

रजनीगंधा को पारिजात के पौधे के नाम से भी जाना जाता है. घर में सही दिशा में इस पौधे को लगाने से सुख-शांति बनी रहती है। कहते हैं कि इन फूलों को लगाने से व्यक्ति का तनाव कम होता है। वास्तु जानकारों के अनुसार रजनीगंधा के पौधे को भी बेहद शुभ माना गया है। कहते हैं कि इसे घर में लगाने से मां लक्ष्मी का निवास होता है। रजनीगंधा की तीन किस्म होती हैं और इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसे लगाने से व्यक्ति को जिंदगी भर पैसों की कमी नहीं होती है।

अश्वगंधा में सुख-समृद्धि का वास

कहते हैं कि घर में अश्वगंधा का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि का वास होता है। इसे भी वास्तु में बेहद शुभ माना गया । कहते हैं कि अगर इसे घर की सही दिशा में लगा लिया जाए, तो व्यक्ति को जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं रहती।

लक्ष्मणा के पौधे से धन वर्षा

घर में लक्ष्मणा के पौधे को लगाना भी शुभ माना गया है। ये पौधा धन को आकर्षित करता है. कहते हैं कि इस पौधे को घर में सही दिशा में लगाने से व्यक्ति को कभी भी धन की कमी नहीं रहती. ये पौधा मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। इसे घर के गमले में लगाया जाता है। लक्ष्मणा पौधा बेल प्रजाति का होता है। लक्ष्मणा पौधे की पत्तियां पान और पीपल के पत्तों की तरह होती हैं। यह पौधा आयुर्वेद में लक्ष्मणा बूटी के नाम से जाना जाता है। यह फोड़े फुंसी, खांसी, मूत्र रोग, कान में सूजन एवं जलन, जिगर का रोग, पथरी, सूजाक, त्वचा रोग, सिरदर्द आदि कई सस्याओं में लाभकारी होता है। यह पौधा मां लक्ष्मी को बहुत ही प्रिय है।

तुलसी का पौधा अमृत के समान

तुलसी के पौधे का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है। वहीं, वास्तु में भी तुलसी का पौधा विशेष महत्व रखता है कहते हैं कि घर में तुलसी का पौधा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। और घर में सुख-समृद्धि के साथ मां लक्ष्मी का वास होता है।

Next Story