Begin typing your search above and press return to search.

मातम में बदलीं खुशियां: शादी के दिन उठी दूल्हे की अर्थी, लेकिन दुल्हन ससुराल गई सुहागन बनकर... जानिए

मातम में बदलीं खुशियां: शादी के दिन उठी दूल्हे की अर्थी, लेकिन दुल्हन ससुराल गई सुहागन बनकर... जानिए
X
By NPG News

उत्तर प्रदेश 25 अप्रैल 2022 I उत्तर प्रदेश के मौनपुरी जिले के घिरोर थाना क्षेत्र के गांव मानपुर में बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को गम में बदल दिया। जिस घर से बरात निकलनी थी, वहां से दूल्हे की अर्थी उठी, तो हर आंख छलक उठी। शादी को लेकर घर में गाए जा रहे मंगल गीत पलक झपकते ही मातम में तब्दील हो गए।

दरअसल मरमम्त के दौरान घर में लगा हैंडपंप का पाइप हाईटेंशन तार को छु गया और करंट लगने से युवक की जान चली गई। मृतक युवक की बुधवार को गांव मधुपुरी में बारात जानी थी। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। बताया जा रहा है कि इस वक़्त यह घटना हुई, उस वक़्त घर में मरम्मत का कार्य जारी था। इस हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, वहां एक युवक की मौत हो गई। यह घटना मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगला मान गांव में हुई। इस गांव से 20 अप्रैल को प्रमोद यादव के बेटे अनुराग यादव की बारात जाने वाली थी। बारात की तैयारियां जोरों पर चल रहीं थीं। परिवार और रिश्तेदार तैयारियों में जुटे हुए थे। मगर अचानक हुए एक हादसे ने सब कुछ बदल कर रख दिया। शादी वाले घर में मातम पसर गया।

बुधवार दोपहर के वक़्त अनुराग अपने भाई अनुज और रिश्तेदार के साथ हैंडपंप की मरम्मत कर रहा था। लोहे का पाइप बाहर निकालने के दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट लगने से दो सगे भाइयों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, वहां एक युवक की मौत हो गई। युवक अनुराग की बुधवार को गांव मधुपुरी बारात जानी थी। वहीं, दूल्हे की मौत की खबर मिलने से दुल्हन के घर में भी हाहाकार मच गया। बेटी पर शादी से पहले कोई लांछन न लगे इस बात का डर भी दुल्हन के परिवार वालों को सता रहा था। दुल्हन के परिजनों ने उसी वक़्त आनन फानन में दूसरे दूल्हे की तलाश शुरू की और मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार लड़की से अपने बेटे की शादी कराने के लिए राजी हो गया। जिसके बाद युवती की तय वक़्त पर शादी हो गई। रात में ही शादी की सभी रस्में पूरी कराई गईं और सुबह होते ही दुल्हन की ससुराल के लिए विदाई कर दी गई।

Next Story