Begin typing your search above and press return to search.

Good Luck Sign: जब दिखने लगे ये सब, तो समझ लीजिए प्रमोशन और आर्थिक वृद्धि के मिल रहे शुभ संकेत

Good Luck Sign-आपके आस-पास कई ऐसी घटनाएं होती हैं ज‌िन्हें देखकर आप पहले ही समझ सकते हैं क‌ि आपकी यह चाहत पूरी होगी या नहीं। जानते हैं ऐसे ही कुछ शुभ संकेतों के बारे में जो बताते हैं कि कब इन्हें देखने पर नौकरी में प्रमोशन और आर्थिक वृद्धि होती है....

Good Luck Sign: जब दिखने लगे ये सब, तो समझ लीजिए प्रमोशन और आर्थिक वृद्धि के मिल रहे शुभ संकेत
X
By Shanti Suman

जीवन में हर दिन कुछ न कुछ नई घटनाएं जरूर घटती है। जो कभी अच्छे तो कभी बुरे परिणाम देती हैं। हमारे आस-पास जो घटनाएं होती हैं उन्हें देखकर आपको पहले ही आशंका हो जाती है कि कुछ शुभ या अशुभ होने वाला है। जैसे अगर आप नौकरी में प्रमोशन के इंतजार में हैं या अपनी आय में वृद्ध‌ि की आस लगाए बैठें हैं तो आपको कुछ बातों पर ध्यान देना चाह‌िए। आपके आस-पास कई ऐसी घटनाएं होती हैं ज‌िन्हें देखकर आप पहले ही समझ सकते हैं क‌ि आपकी यह चाहत पूरी होगी या नहीं। जानते हैं ऐसे ही कुछ शुभ संकेतों के बारे में जो बताते हैं कि कब इन्हें देखने पर नौकरी में प्रमोशन और आर्थिक वृद्धि होती है....

छिपकली दिखने के संकेत

अगर दिन खाना खाते वक्त छिपकली की आवाज सुनाई दे तो इसे अच्छा शगुन माना जाता है। मान्यता है कि यह आपको भविष्य में धन लाभ और उन्नति का संकेत देता है। इसके अलावा अगर छिपकली दाएं अंग पर गिरे और बायीं ओर से उतरे तो यह आपके लिए शुभ शगुन माना जाएगा।

उल्‍लू की आवाज सुनने के संकेत

रात के समय उल्लू के बोलने की आवाज सुनाई दे तो यह लाभ और उन्नति के लिए अच्छा शगुन माना जाता है। कोई मनोकामना पूरी होने का भी इसे शगुन कहा गया है।

सपनों मे दिखे सांप तो संकेत

सपने में आपको सांप दिखाई देते हैं, खास तौर पर काटते हुए तो डरने की जरूरत नहीं है। यह एक अच्छा शगुन है। यह संकेत है कि आपके घर में कोई खुशखबरी आएगी। आपको धन का लाभ मिलेगा या नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है।

घर पर कौआ बोलने के संकेत

दिन के समय दोपहर में अगर कौआ आपके घर की छत पर आकर बोले तो यह मेहमान नहीं बल्कि पदोन्नति मिलने का सूचक होता है। सुबह-सुबह कौआ का बोलना मेहमान के आगमन का संकेत कहा गया है।

नाक और कंधा फड़के तो संकेत

अगर आपकी नाक फड़कने लगी है तो यह संकेत है किस आपकी मान-प्रतिष्ठा और आय में वृद्धिा होने वाली है। साथ ही अगर आपका दायां कंधा या बाजू कई दिनों से फड़कने लगा है तो शगुन शास्त्र के अनुसार आपका प्रभाव बढ़ने वाला है।

कबूतर की गुटर गूं के संकेत

दिन के समय पहले प्रहर में कबूतर घर की छत पर आकर गूटर गूं करें तो इसे शुभ नौकरी के लिए शुभ शगुन माना गया है। कछुआ दिखा तो मिलेगा धन। कछुआ का किसी भी रूप में दिकखाई देना धन और उन्नति दायक माना गया है।


Next Story