Begin typing your search above and press return to search.

बकरी ने इंसान जैसी शक्ल दिखने वाले बच्चे को दिया जन्म, फिर कुछ देर बाद तोड़ दिया दम... तस्वीर हुई वायरल

बकरी ने इंसान जैसी शक्ल दिखने वाले बच्चे को दिया जन्म, फिर कुछ देर बाद तोड़ दिया दम... तस्वीर हुई वायरल
X
By NPG News

नईदिल्ली 29 दिसंबर 2021 I यह चौंका देने वाली घटना असम के कछार जिले की धौलाई विधानसभा इलाके के गंगा नगर गांव की है. यहां एक पालतू बकरी ने इंसान जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया था. इस बच्चे के दो पैरों और कानों के अलावा बाकी पूरा शरीर इंसानी बच्चों जैसा था. हालांकि, बच्चे ने जन्म के आधे घंटे बाद ही दम तोड़ दिया. पशुपालक ने बताया कि सोमवार को उनकी बकरी ने इंसानी शरीर जैसे बच्चे को जन्म दिया तो वे इसे देखकर चौंक उठे. पूरा चेहरा किसी शिशु की तरह ही था और बच्चे की पूंछ भी नहीं थी. खबर फैलते ही गांव के लोग इसे देखने जमा हो गए थे. यह घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. तस्वीरों से देखा जा सकता है कि बकरी ने अविकसित जीव को जन्म दिया है और उसकी शक्त हूबहू इंसानों से मिलती जुलती दिखाई पड़ रही है. काली बकरी के पेट से भूरे रंग के शिशु समान बच्चे के पैदा होने पर गांववालों ने यह मान लिया था कि उनके किसी के पूर्वज ने जन्म लिया है. लेकिन, बच्चा ज्यादा देर जीवित नहीं रह पाया. इसके बाद गांववालों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उसको दफनविधि की.

इंसान जैसी शक्ल वाले बच्चे को बकरी ने दिया जन्म :- यह मामला जब गांव के लोगों के पता चला तो वहां भीड़ लग गई. बताया गया है कि बकरी के इस बच्चे के दो पैर और कानों के अलावा सबकुछ इंसान की तरह दिखाई दे रहा था. हालांकि, बकरी के बच्चे ने पैदा होने के आधे घंटे बाद ही दम तोड़ दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कछार जिले के गंगा नगर गांव में जैसे ही इस बारे में लोगों को पता चला तो वह हैरान रह गए. इस मामले में पशुपालक ने कहा कि जब उनकी पालतू बकरी ने बीते सोमवार को एक बच्चे को जन्म दिया तो उन्हें भरोसा नहीं हुआ. जब बकरी के बच्चे को गौर से देखा तो चेहरा बिल्कुल इंसान जैसा दिखाई दे रहा था. इस बच्चे की पूंछ भी नहीं दिखाई दे रही थी. हालांकि, बच्चे की आधे घंटे के अंदर ही मौत हो गई. सोशल मीडिया पर भी यह तस्वीर वायरल हो गई. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि बकरी का बच्चा पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाया था. हालांकि, शक्ल बिल्कुल इंसान के चेहरे की तरह दिखाई दे रही थी. गांववालों को यह लगा कि बकरी पेट में उनके किसी पूर्वज ने जन्म लिया. हालांकि, स्थानीय लोगों ने पारंपरिक रीति रिवाज से अनुसार उसे दफना दिया.

Next Story