Begin typing your search above and press return to search.

प्रेमी प्रेमिका की मिली लाश: घर से गायब युवक युवती का शव मिला फंदे से लटकता, पुलिस जांच में जुटी...

प्रेमी प्रेमिका की मिली लाश: घर से गायब युवक युवती का शव मिला फंदे से लटकता, पुलिस जांच में जुटी...
X
By NPG News

कांकेर 12 जून 2022। कांकेर के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के जंगल में प्रेमी प्रेमिका ने पेड़ पर फांसी लगा कर जान दे दी। प्रेमी प्रेमिका कल से अपने घर से निकले हुए थे। इसके बाद दोनों का शव जंगल में एक पेड़ सेलात्का हुआ पाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में सुदूर जंगलों में ग्राम कोड़ाल स्थित है। गांव का निवासी 28 वर्षीय युवक रंजीत कोरचे व 23 वर्षीय लखवन्तिन का प्रेम प्रसंग चल रहा था। कल दोपहर से दोनों अपने अपने घरों से गायब थे। आस पास तलाश करने के बाद परिजनों ने दोनों के न मिलने पर गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज करवाई।

नक्सल क्षेत्र होने के चलते एसपी कांकेर शलभ सिन्हा ने सावधानीपूर्वक जंगलों में युवक युवती की तलाश करने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस पार्टी गांव से लगे जंगलों में सर्च अभियान शुरू किया। जिसमें गांव से तीन किलोमीटर दूर स्थित एक पहाड़ी के दूसरे छोर पर पेड़ पर दोनो की लटकती हुई लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Story