Begin typing your search above and press return to search.

दुल्हन की मौत: शादी के माहौल को मातम में बदला, दुल्हन की खोपड़ी के आर-पार हुई गोली... मचा कोहराम...

दुल्हन की मौत: शादी के माहौल को मातम में बदला, दुल्हन की खोपड़ी के आर-पार हुई गोली... मचा कोहराम...
X
By NPG News

नईदिल्ली I अक्सर आपने शादीयों के दौरान घर वालों या रिश्तेदारों को खुशी मनाने के लिए बंदूकों से हवाई फायरिंग करते हुए देखा होगा। ऐसा लोग अपनी खुशी जाहिर करने के लिए शादी समारोह में हर्ष हवाई फायरिंग करते है, लेकिन यह कितना घातक हो सकता है। इस बात का सबूत एक शादी समारोह के दौरान देखने को मिला है। जिसमें हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन को ही गोली लग गई जिससे उसकी जान चली गई।

दरअसल, ये घटना ईरान के शिराज शहर के साउथ से सामने आई है। जहां पर हर्ष फायरिंग ने एक दुल्हन की जान ले ली। दुल्हन की उम्र महज 24 साल थी और उनका नाम महवाश लेघई था। वह सोशल वर्कर के तौर पर काम करती थीं और ड्रग एडिक्ट लोगों की इस समस्या से बाहर निकलने में मदद करती थीं। लेघई की मौत के बाद उनके ऑर्गन्स को 3 लोगों को डोनेट कर दिया गया है। जहां लेघई की शादी जैसे ही पूरी हुई, वैसे ही एक शख्स ने हर्ष फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग के लिए जिस बंदूक का इस्तेमाल किया गया था, वह बिना लाइसेंस की थी। इसकी पहली गोली तो सामान्य रूप से ही चली लेकिन दूसरी गोली दुल्हन के सिर को भेदती हुई निकल गई। इस फायरिंग में 2 पुरुष भी घायल हुए। घटना के फौरन बाद दुल्हन को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां वो कोमा में चली गई और फिर उसकी मौत हो गई। इस घटना में घायल पुरुषों की जान बच गई और वह रिकवर हो रहे हैं। गोली चलाने वाला शख्स मौके से फरार हो गया, हालांकि बाद में उसे पुलिस ने पकड़ लिया। बता दें कि ईरान में हर्ष फायरिंग पर बैन है।

Next Story