Begin typing your search above and press return to search.
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ0 रमणेश मूर्ति को मां नहीं रहीं, कल सुबह होगा अंतिम संस्कार, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने जताया दुख

बिलासपुर, 25 मार्च 2022। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता और सिम्स बिलासपुर के पूर्व मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ0 रमणेश मूर्ति की मां श्रीमती अनपूर्णा मूर्ति का आज दोपहर देहावसान हो गया। वे 83 साल की थीं और कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थी। कल 26 मार्च को सुबह 11 बजे सरकंडा के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अधिष्ठाता डॉ0 मूर्ति की मां के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दूरभाष पर डॉ0 मूर्ति को सांत्वना दी।
Next Story
