Begin typing your search above and press return to search.

देश के पहले ट्रांसजेंडर सिपाही की ट्रेन से कटकर मौत, ट्रैक पार करने के दौरान हादसे में गई जान

देश के पहले ट्रांसजेंडर सिपाही की ट्रेन से कटकर मौत, ट्रैक पार करने के दौरान हादसे में गई जान
X
By NPG News

पटना 1 नवंबर 2021. बिहार में पहले ट्रांसजेंडर सिपाही के तौर पर नियुक्त किये गये रचित राज और उसके साथी की दर्दनाक हादसे में मौत हो गयी है. रेलवे ट्रैक क्रॉस करने के दौरान हादसे का शिकार हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ घटनास्थल पर पहुंचे है.

मृतक रचना कुमारी बिहार की पहली ट्रांसजेंडर सिपाही बनी थीं. रचना से रचित बनने के बाद 23 साल की उम्र में उसे बिहार पुलिस में बतौर सिपाही बहाल किया गया था. जिसके बाद रचित बिहार ही नहीं बल्कि देश के पहले ट्रांसजेंडर सिपाही बने. रचित राज कैमूर जिले के एसपी कार्यालय की गोपनीय शाखा में तैनात किये गये थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार सुबह रचित व एक अन्य रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रहे थे.

इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन भी उस ट्रैक से गुजर गयी और दोनों की मौत ट्रेन से कटकर हो गयी. दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है. दर्दनाक हादसे की चपेट में आकर दुनिया से चले जाने वाले रचित सिपाही बनने पर सुर्खियों में रहे थे. जब सिपाही बनने के लिए आवेदन दिया तो उनका चयन हो गया और देशभर में वो चर्चे में रहे थे.

Next Story