Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के नये भवन का उदघाटन, बैंक के अध्यक्ष व बैंक के महाप्रबंधक रहे मौजूद...

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के नये भवन का उदघाटन, बैंक के अध्यक्ष व बैंक के महाप्रबंधक रहे मौजूद...
X
By Gopal Rao

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के नये भवन का उदघाटन समारोह बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बैंक के अध्यक्ष आई. के. गोहिल सहित बैंक के महाप्रबंधक (परिचालन नेटवर्क - I) ए.के. बेहरा, महाप्रबंधक (परिचालन नेटवर्क - II) ए.के. निराला, महाप्रबंधक (प्रशासन) विजय अग्रवाल, महाप्रबंधक (सतर्कता) अरविंद मित्तल, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) जी.एन. मूर्ति, सहायक महाप्रबंधक (परिचालन) सतीशचन्द्र कश्यप एवं मुख्य प्रबंधक (एल.सी.पी.सी.) पीयूष शुक्ला उपस्थित रहे |

कार्यक्रम के प्रारंभ में क्षेत्रीय प्रबंधक महोदय अमरजीत सिंह खनूजा द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया | तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बैंक के माननीय अध्यक्ष आई. के. गोहिल एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया | कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक खनूजा द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर की उपलब्धियों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई | ज्ञात हो कि बैंक अपने स्थापना के स्वर्ण दशक समारोह को मना रहा है जिसकी समीक्षा करते हुए अध्यक्ष महोदय द्वारा अपने संबोधन में बैंक के व्यवसाय वृद्धि एवं क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के योगदान एवं भूमिका की सराहना करते हुए व्यवसाय वृद्धि पर विस्तृत चर्चा की गयी | इसके बाद महाप्रबंधक (परिचालन- I) बेहरा सर द्वारा उपस्थित सेवायुक्तो को संबोधित किया गया | कार्यक्रम का संचालन सुधीर शर्मा द्वारा किया गया एवं अंत में समारोह में उपस्थित आगंतुको का आभार व्यक्त वरिष्ठ प्रबंधक (व्यवसाय) प्रवीण कुमार केकती द्वारा किया गया |

कार्यक्रम में रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय से वरिष्ठ प्रबंधक (परिचालन) प्रवीण कुमार बॉम्बेश्वर, हरविंदर सिंह, अमित कुमार, सुमित कुमार मल्लिक, मधुश्री मुखर्जी, उमाकांत शर्मा, अनुराग गुप्ता, रवि कुमार जैन, निभा शर्मा, कुसुम धाकड़, श्रेया शुक्ला, सौरभ जैन, कमलकांत यादव, अम्बर गुप्ता, गौरव अत्री, अभिनव शुक्ला, तरुण पांडे, अशफाक अहमद, आर्तिका चंद्राकर,अभिषेक मिश्रा सहित शाखाओं के सेवायुक्त उपस्थित थे।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story