छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ की प्रांतीय आमसभा, गजेन्द्र कुमार साहू बने प्रांताध्यक्ष...

रायपुर। छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ की प्रांतीय आम सभा कल 22 मार्च को शासकीय आईटीआई भिलाई में संपन्न हुई। आमसभा में प्रांताध्यक्ष का निर्वाचन भी सम्पन्न करवाया गया जिसमें प्रांताध्यक्ष के लिए केवल एक नामांकन गजेन्द्र कुमार साहू का ही प्राप्त हुआ। छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए व प्रांताध्यक्ष गजेन्द्र साहू द्वारा उक्त आमसभा में ही प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। प्रांताध्यक्ष के निर्वाचन हेतु किशोर शर्मा छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष बिलासपुर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था निर्वाचन अधिकारी द्वारा बहुत ही निष्पक्ष और शांति पूर्ण ढंग से निर्वाचन कि प्रक्रिया को संपन्न करवाया गया जिसके लिए छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ ने उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा, प्रमुख अतिथि प्रदेश समन्वय तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जीआर चंद्रा, महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं नवा रायपुर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक संतोष कुमार वर्मा, विजय लहरे प्रांतीय महामंत्री एवं जिला संयोजक दुर्ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं प्रदेश अध्यक्ष ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ,महामंत्री हिमाचल साहू,रायपुर जिला फेडरेशन संयोजक पीतांबर पटेल उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार साहू, महासचिव गोविंद देवांगन, कोषाध्यक्ष जागृति दीवान, मीडिया प्रभारी नमिता निषाद एवं भारी संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य इस प्रांतीय आमसभा में सम्मिलित हुए।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्ग संभाग के संभाग अध्यक्ष केवल राम वर्मा, हितेंद्र कुमार साहू, चंद्रकांत साहू एवं छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ कि पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा जो कि संगठन के दृष्टिकोण से बहुत ही सराहनीय रही।
