Begin typing your search above and press return to search.

एक्टर के साथ धोखाधड़ी: अभिनेता के पैन कार्ड पर लिया गया इतने रुपये का लोन...

एक्टर के साथ धोखाधड़ी: अभिनेता के पैन कार्ड पर लिया गया इतने रुपये का लोन...
X
By NPG News

मुंबई 2 अप्रैल 2022। बीते दिनों एक्ट्रेस रिमी सेन के साथ कई करोड़ रुपये की ठगी हुई थी। अब एक्टर राजकुमार राव के साथ धोखाधड़ी हुई है। राजकुमार राव ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है।

दरअसल, राजकुमार राव ने पोस्ट साझा करते हुए यह जानकारी दी है कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है। अभिनेता के पैन कार्ड पर किसी ने धोखाधड़ी कर लोन ले लिया है और जिसके बाद अभिनेता ने उस शख्स के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है।

अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि उनके पैन कार्ड का दुरुपयोग करके धोखे से लोन लिया गया है, जिसकी वजह से उनका क्रेडिट स्कोर प्रभावित हुआ है। अब इस पूरे मामले पर उन्होंने ट्विटर के जरिए पोस्ट कर क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो (इंडिया) लिमिटेड के अधिकारियों से कार्रवाई करने की मांग की है।

अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा- "मेरे पैन कार्ड का दुरुपयोग करते हुए, मेरे नाम पर 2500 रुपये का एक छोटा-सा लोन लिया गया है। जिसके कारण मेरा सिबिल स्कोर प्रभावित हुआ है। क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड कृपया इसे सुधारें और इसके खिलाफ एहतियाती कदम उठाएं"। हालांकि सिबिल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अभी तक अभिनेता के ट्वीट पर कोई जवाब नहीं दिया है।


Next Story