Begin typing your search above and press return to search.

सावधान: Paytm, GPay, Bhim App का करते हैं यूज! तो भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां, वरना हो जाएंगे कंगाल... जानिए

सावधान: Paytm, GPay, Bhim App का करते हैं यूज! तो भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां, वरना हो जाएंगे कंगाल... जानिए
X
By NPG News

नईदिल्ली 21 मार्च 2022 I बिल भरने से लेकर टिकट बुक करने तक, आज की दुनिया में हम सभी आम तौर पर UPI ऐप, नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं। किराने की दुकान हो, सब्जी का ठेला हो या फिर बड़ा शॉपिंग मॉल, आजकल हर जगह ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा मौजूद है। इतना ही नहीं, हम इन तरीकों के माध्यम से पैसे ट्रांसफर या प्राप्त भी करते हैं जो हमारे जीवन को आसान बनाते हैं और समय की बचत भी कर सकते हैं। जहां एक ओर डिजिटल भुगतान के तरीके बढ़ रहे हैं, वहीं साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। और जालसाज आपके पैसे चुराने के नए-नए तरीके खोज रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में भारत में साइबर अपराधों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। अगर आप कोई भी डिजिटल पेमेंट ऐप (चाहे गूगल पे हो या फोन पे या फिर पेटीएम) का यूज कर रहे हैं, तो जरूर ध्यान रखें ये बातें, धोखाधड़ी से भी बच जाएंगे और सुरक्षित पेमेंट भी कर पाएंगे

1. अपना UPI ऐप अपडेट रखें:- साइबर अपराधियों से खुद को सुरक्षित रखने के लिए आपको समय-समय पर अपना UPI ऐप अपडेट करते रहना चाहिए। साइबर सुरक्षा को बढ़ाने के लिए कंपनियां हर अपडेट के साथ नए फीचर्स देती हैं। ऐसे में UPI ऐप को हमेशा अपडेट रखें।

2. पेमेंट प्राप्त करने के लिए कभी भी पिन दर्ज न करें:- किसी भी यूपीआई ऐप में, यूजर को पैसे प्राप्त करने के लिए अपना पिन दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती है। इसलिए, सावधान रहें यदि कोई आपको पैसे भेजते समय आपका पिन डालने के लिए कह रहा है।

3. फ्रॉड कॉल्स से सावधान:- साइबर अपराधी न सिर्फ लोगों को लिंक भेजकर उनके पैसे चुराने की कोशिश करते हैं, बल्कि वे सीधे यूजर्स को कॉल भी करते हैं और उनसे उनके पासवर्ड, पिन आदि के बारे में पूछते हैं। याद रखें, बैंक कॉल पर इस तरह की डिटेल्स नहीं मांगते हैं। इसलिए आपको ऐसी किसी भी कॉल के झांसे में नहीं आना चाहिए।

4. किसी भी प्रकार के लिंक पर नहीं क्लिक करें और पिन न डालें:- इन दिनों लोगों को मेल और व्हाट्सऐप पर आकर्षक ऑफर मिलते हैं, खासकर त्योहारों के मौसम में। इस तरह के लिंक आपको 'गिफ्ट' या 'कैशबैक' प्राप्त करने के लिए अपना पिन और अन्य डिटेल्स दर्ज करने के लिए कहते हैं। इसलिए ऐसे लिंक्स से सावधान रहना चाहिए और उन्हें नहीं खोलना चाहिए।

5. मजबूत पासवर्ड बनाएं:- UPI सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय एक मजबूत पिन सेट करें। ऐसा पिन बनाएं जिसका कोई आसानी से अनुमान न लगा सके। UPI पिन में आमतौर पर चार या छह अंक होते हैं।

Next Story