Begin typing your search above and press return to search.

बॉलीवुड के लिए खास है ये साल: कई बड़े सितारे ब्रेक के बाद 2023 में सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे...

बॉलीवुड के लिए खास है ये साल: कई बड़े सितारे ब्रेक के बाद 2023 में सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे...
X
By NPG News

NPG DESK

बॉलीवुड के लिए ये साल काफी खास होने वाला है। कई बड़े सितारे एक ब्रेक के बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, श्रद्धा कपूर, सनी देवल, धर्मेंद्र, अमीषा पटेल और फरदीन खान जैसे सुपर स्टार्स का नाम भी है। फिल्म लवर्स के लिए भले ही 2022 कुछ खास नहीं रहा हो, लेकिन उनके लिए 2023 काफी धमाकेदार रहने वाला है। इस साल बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। वहीं 2022 टॉलीवुड के लिए काफी शानदार रहा है। साथ में इस साल पर्दे पर कई नए कपल भी नजर आएंगे। वहीं फैंस को भी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतेजार है। किंग खान अपनी फिल्म 'पठान' से करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। पठान के बाद उनके पास फिल्म 'जवान' भी है। वहीं अनुष्का शर्मा भी 4 साल बाद कमबैक करते हुए 'चकदा एक्सप्रेस' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। जाने-माने अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन खान भी पूरे 11 साल बाद फिल्म 'रॉक पेपर सीजर' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। श्रद्धा कपूर भी साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म बागी 3 के बाद अब तीन साल बाद रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आने वाली है। पहली बार दोनों की जोड़ी पर्दे पर नजर आएंगी। बॉलीवुड के हीमैन यानी धर्मेंद्र एक बार फिर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। इसमे आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के अलावा शबाना आजमी और जया बच्चन भी हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' का सीक्वल भी इस साल 15 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है।

भोला

भोला अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें अजय के धांसू रोल में नजर आएंगे। फिल्म में एक्टर के साथ तब्बू भी दिखेंगी। यह 30 मार्च को रिलीज होगी।


किसी का भाई किसी की जान

सलमान खान के लिए पिछला साल कुछ खास नहीं था। वहीं यह साल उनके लिए काफी खास होने वाला है। उनके फैंस इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतेजार कर रही है। फिल्म के कलाकारों में पूजा हेगड़े, वेंकटेश, और जगपति बाबू शामिल थे और शहनाज़ गिल और पलक तिवारी की बॉलीवुड की शुरुआत भी होगी। यह फिल्म ईद पर रिलीज होगी।


रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी साल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है क्योंकि इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी जैसे दुर्लभ कलाकारों शामिल है। यह फिल्म 28 अफैल में रिलीज हो सकती है।

जवान

यह भी शाहरुख खान की एक फिल्म है, जो इस साल रिलीज होगी। एक्टर की ये फिल्म 2 जून को रिलीज होगी। इसे एटली द्वारा निर्देशित किया जा रहा है और इसमें नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा ​​भी नजर आएंगे।


टाइगर 3

यह सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। यह फिल्म उनके फैंस के लिए दीवाली गिफ्ट होगी क्योंकि यह दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म में फिर से एक बार सलमान और कैटरीना कैफ की जोड़ी दिखेगी। फिल्म एक था टाइगर (2012) और टाइगर ज़िंदा है (2017) के बाद हिट टाइगर सीरीज़ की तीसरी किस्त होगी।


सैम बहादुर

विक्की कौशल की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं लेकिन अगले साल रिलीज के लिए केवल सैम बहादुर की पुष्टि की गई है। मेघना गुलजार की यह फिल्म उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म बनी हुई है। इसमें एक्टर के साथ सान्या मल्होत्रा ​​और फातिमा सना शेख भी दिखेंगी।


कुत्ती

अर्जुन कपूर और तब्बू की मल्टीस्टारर कुत्ती साल की पहली बड़ी फिल्म है। यह फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज के निर्देशन में पहली फिल्म होगी। यह 13 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी।


तू झूठी मैं मक्कार

इस फिल्म में पहली बार ऑन स्क्रीन रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की कैमिस्ट्री को दिखाया जाएगा। फिल्म में रणबीर एक लवर के रोल में नजर आएंगे। यह 8 मार्च को होली के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पठान

पठान इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। शाहरुख चार साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यह दीपिका पादुकोण के साथ उनकी चौथी फिल्म है। यह युद्ध (2019) के सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित है। यह 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

बड़े मियाँ छोटे मियाँ

2022 में अक्षय की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक लिया, पर कोई चल नहीं पाई। इस साल अक्षय अपनी कॉमेडी फिल्म के साथ पर्दे पर आएंगे। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, टाइगर श्रॉफ और अक्षय भी हैं।


डंकी

राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में शाहरुख और तापसी पन्नू की जोड़ी अपरंपरागत है, जिससे शाहरुख की फिल्मोग्राफी में कुछ नया जुड़ने की उम्मीद है। क्रिसमस की छुट्टी से पहले, फिल्म के साल की अंतिम रिलीज होने की उम्मीद है।


शहजादा

शहजादा एक एक्शन फिल्म हैं। इसमें पहली बार कार्तिक आर्यन को एक्शन करते हुए देखा जाएगा। यह फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



Next Story