
रायपुर 13 अप्रैल 2022 I भिलाई प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर के इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ब्रांच के छात्र सौरभ शुक्ला ने यूपीएससी द्वारा आयोजित इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेस(IES)2021 की परीक्षा में ऑल इंडिया 4th रैंक हासिल किया ,इसके साथ ही गेट 2021 की परीक्षा में सौरभ ने ऑल इंडिया 219 रैंक हासिल किया । वर्तमान में सौरभ एम्स,दिल्ली में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी सफलता पर इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच के विभागाध्यक्ष प्रो. अभिषेक साहू ने बताया कि सौरभ शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं ,पूरे विभाग की ओर से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सौरभ संस्था के सभी छात्रों के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं।कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनूप मिश्रा ने सौरभ की इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि सौरभ ने संस्था के साथ साथ छत्तीसगढ़ राज्य को भी गौरवान्वित किया है, इसके लिए पूरी संस्था की ओर से हम उनको बहुत-बहुत बधाई देते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
