Begin typing your search above and press return to search.

भूपेंद्र पटेल का जीवन परिचय | Bhupendra Patel Biography In Hindi

Bhupendra Patel Biography In Hindi: भूपेंद्र पटेल का जन्म 15 जुलाई 1962 को अहमदाबाद में हुआ था। भूपेंद्र पटेल के पिता का नाम रजनीकांत है और उनकी पत्नी का नाम हेतल पटेल है। भूपेंद्र के भाई का नाम केतन पटेल है। भूपेंद्र पटेल के बेटे का नाम अनुज पटेल और बहू का नाम देवांशी पटेल है।

भूपेंद्र पटेल का जीवन परिचय | Bhupendra Patel Biography In Hindi
X
By NPG News

Bhupendra Patel Biography In Hindi: भूपेंद्र पटेल का जन्म 15 जुलाई 1962 को अहमदाबाद में हुआ था। भूपेंद्र पटेल के पिता का नाम रजनीकांत है और उनकी पत्नी का नाम हेतल पटेल है। भूपेंद्र के भाई का नाम केतन पटेल है। भूपेंद्र पटेल के बेटे का नाम अनुज पटेल और बहू का नाम देवांशी पटेल है। भूपेंद्र पटेल पाटीदार समाज से आते हैं। ऐसा माना जाता है गुजरात में पाटीदार आंदोलन को खत्म करवाने में भूपेंद्र पटेल ने अहम भूमिका निभाई थी। भूपेंद्र पटेल ने अप्रैल 1982 में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, अहमदाबाद से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। डिप्लोमा करने के बाद में उन्होने बिल्डर का काम शुरु किया।

  • नाम भूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल
  • पार्टी भाजपा
  • आयु 60 वर्ष
  • लिंग पुरुष
  • शैक्षिक योग्यता 12वीं पास
  • प्रोफेशनल व्यवसाय समाजसेवा
  • आपराधिक मामले 0
  • देनदारियां ₹ 15,000,000
  • चल संपत्ति ₹ 36,000,000
  • अचल संपत्ति ₹ 46,000,000
  • संपत्ति ₹ 82,000,000
  • कुल आय ₹ 3,240,000

भूपेंद्र पटेल ने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। इसके बाद उन्होंने बिल्डर का काम शुरू किया। 1995 में वह अहमदाबाद के मेमनानगर नगर पालिका के पहली बार सदस्य चुने गए। इसके बाद 1999 और फिर 2004 में भी इसके सदस्य रहे। 1999 से 2004 तक वह नगर पालिका के अध्यक्ष भी रहे। 2008 से 2010 तक अहमदाबाद नगर निगम के उपाध्यक्ष रहे। 2015 से 2017 तक अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे। बता दें कि, भूपेंद्र पटेल ने पहली बार घाटलोडिया विधानसभा का चुनाव लड़ा और रिकॉर्ड 1.17 लाख वोटों से जीत हासिल की थी। इसके बाद इनके नाम की खूब चर्चा हुई। तब विजयभाई रूपाणी मुख्यमंत्री थे। इस बार भी पटेल ने खाटलोडिया सीट से चुनाव लड़ा और 1.92 लाख वोटों से चुनाव जीत गए।

2022 के विधानसभा चुनाव में दिए हलफनामें भूपेंद्र पटेल ने अपनी कुल संपत्ति के बारे में जिक्र किया है। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार उनके पास कुल 8 करोड़ 22 लाख रुपये की संपत्ति है। भूपेंद्र पटेल के पास में उनके नाम कोई जमीन नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी हेतल पटेल के नाम पर 16 लाख 30 हजार रुपये की जमीन है। उनके पास में 2 लाख 15 हजार 450 रुपये कैश में मौजूद हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी के पास में 3 लाख 52 हजार 350 रुपये मौजूद हैं। सीएम भूपेंद्र पटेल के पास में 25 लाख और उनकी पत्नी हेतल के पास में 47 लाख 50 हजार के गहने हैं।

Next Story