Begin typing your search above and press return to search.

Anjaneya University: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का सम्मान: आंजनेय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने किया सम्मानित

Anjaneya University: रायपुर। आंजनेय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय लोककला की विश्वविख्यात साधिका और छत्तीसगढ़ की गौरव स्वरूपा पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई से शुक्रवार को उनके निवास स्थान पर ससम्मान भेंट कर उन्हें शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर अभिनंदित किया।

Anjaneya University
X

npg.news

By Chitrsen Sahu

Anjaneya University: रायपुर। आंजनेय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय लोककला की विश्वविख्यात साधिका और छत्तीसगढ़ की गौरव स्वरूपा पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई से शुक्रवार को उनके निवास स्थान पर ससम्मान भेंट कर उन्हें शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर अभिनंदित किया। यह अवसर विश्वविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व और भावनात्मक पल रहा।

इस प्रतिनिधिमंडल में कुलपति डॉ. टी. रामाराव, फिल्म मेकिंग विभाग के निदेशक प्रो. भगवान तिवारी, डीन एकेडमिक्स डॉ. हरीश शर्मा, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. रमेश कुमार, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. प्रांजली गनी तथा अंकित शुक्ला शामिल रहे।

डॉ. तीजन बाई का स्वास्थ्य इन दिनों थोड़ा नाजुक है, फिर भी उन्होंने अत्यंत स्नेहपूर्वक सभी से मुलाकात की और अपने सादगीपूर्ण व्यक्तित्व से सभी को अभिभूत किया। उनकी उपस्थिति मात्र ही प्रेरणा का स्रोत रही। उनके जीवन का संघर्ष, कला के प्रति समर्पण और पांडवानी गायन को वैश्विक पहचान दिलाने की उनकी साधना स्वयं में एक जीवंत संदेश है, जो किसी भी औपचारिक संवाद से कहीं अधिक प्रभावशाली है।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों ने उनके प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। यह भेंट भारतीय लोक परंपरा के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक रही। यह क्षण विश्वविद्यालय के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story