Begin typing your search above and press return to search.

CG News: इन-हाउस फैशन शो एवं मॉडल मेकिंग वर्कशॉप: आंजनेय विश्वविद्यालय ने किया आयोजन

इन-हाउस फैशन शो एवं मॉडल मेकिंग वर्कशॉप: आंजनेय विश्वविद्यालय  ने किया आयोजन
X
By Chitrsen Sahu

CG News: रायपुर के आंजनेय विश्वविद्यालयके डिज़ाइन विभाग द्वारा हाल ही में एक विशेष इन-हाउस फैशन शो एवं मॉडल मेकिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को रचनात्मकता और व्यावसायिकता के अनूठे संगम का अनुभव कराया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को फैशन इंडस्ट्री की वास्तविकताओं से परिचित कराना और उनके भीतर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना था।

छात्रों ने किया रैंप वॉक

छात्रों ने स्वयं डिज़ाइन किए गए परिधानों को रैम्प पर प्रस्तुत किया और फैशन शो के माध्यम से आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और प्रस्तुतीकरण कौशल का प्रदर्शन किया। मॉडल मेकिंग गतिविधियों में विद्यार्थियों को स्टाइलिंग, पोज़िंग और रनवे प्रेज़ेंस पर व्यावहारिक प्रशिक्षण मिला। इस अवसर पर फैशन एवं इंटीरियर क्षेत्र के विशेषज्ञों ने छात्रों के कार्यों की सराहना की और उन्हें मूल्यवान सुझाव भी प्रदान किए।

छात्रों तक डिज़ाइन शिक्षा पहुंचा रहा विश्वविद्यालय

यह आयोजन इस बात का सशक्त उदाहरण है कि आंजनेय विश्वविद्यालय डिज़ाइन शिक्षा को कितनी गंभीरता और आधुनिकता के साथ छात्रों तक पहुंचा रहा है। विश्वविद्यालय में फैशन एवं इंटीरियर डिज़ाइन के क्षेत्र में डिप्लोमा, B.Sc, B.Design, M.Sc और M.Design जैसे समकालीन पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं, जो सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव को भी प्राथमिकता देते हैं।

ये है संस्थान की प्रमुख विशेषताएं

अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, CAD स्टूडियो, डिजिटल टूल्स, सस्टेनेबल डिज़ाइन पर बल और इंडस्ट्री से जुड़ी इंटर्नशिप्स इस संस्थान की प्रमुख विशेषताएं हैं। यहां डिज़ाइन थिंकिंग, नवाचार और प्रोफेशनल दृष्टिकोण के साथ छात्रों को एक समृद्ध करियर की ओर मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है, जिससे वे भविष्य में सफल डिज़ाइन प्रोफेशनल बन सकें।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story