Begin typing your search above and press return to search.

Anjali Chakra and Sufi Breakup: कौन हैं भारत और पाक की ये दो लवर गर्ल, 5 साल के रिलेशनशीप के बाद अब लेंगी तलाक...

Anjali Chakra and Sufi Breakup: कौन हैं भारत और पाक की ये दो लवर गर्ल, 5 साल के रिलेशनशीप के बाद अब लेंगी तलाक...

Anjali Chakra and Sufi Breakup: कौन हैं भारत और पाक की ये दो लवर गर्ल, 5 साल के रिलेशनशीप के बाद अब लेंगी तलाक...
X
By Gopal Rao

Anjali Chakra and Sufi Breakup: भारत की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि चक्र ने पाकिस्तान की सेलिब्रिटी इन्फ्लुएंसर सूफी मलिक से रिश्ता खत्म करने का ऐलान कर चुकीं है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस समलैंगिक जोड़े के बीच ब्रेकअप शादी से ठीक पहले हुआ है। इसका एलान सबसे पहले भारत की अंजलि चक्र ने किया, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर सूफी की बेवफाई का खुलासा किया। वहीं, सूफी ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर बेवफाई की बात कबूली है। जानिए आखिर क्या हुआ दोनों के बीच में ऐसा, और कौन है ये दोनों लवर गर्ल...

कौन हैं अंजलि चक्र:- अंजलि चक्र न्यूयॉर्क शहर की एक जानी-मानी कंटेट क्रिएटर और इवेंट मैनेजर हैं। वे मूल रूप से भारत की हैं। उन्होंने लॉस एंजेलिस की यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफोर्निया से पढ़ाई की है। वे मूलतः सैन फ्रैंसिस्को बे एरिया की रहने वाली हैं। वे अपना एक ब्लॉग भी चलाती हैं, जिसमें वे ट्रैवलिंग से लेकर गार्डनिंग के अनुभव साझा करती हैं।

कौन हैं सूफी मलिक:- 27 वर्षीय सूफी मलिक इंस्टाग्राम पर लाइफस्टाइल और फैशन से जुड़े कंटेंट के लिए चर्चित हैं। वे मौजूदा समय में अमेरिका के न्यूयॉर्क में फैशन, लाइफस्टाइल और ट्रैवलिंग से जुड़े कंटेंट बनाने का काम करती हैं। उन्हें अंजलि चक्र से जुड़ने के बाद काफी लोकप्रियता हासिल हुई है। वे अंजलि के साथ यूट्यूब पर सूफी एंड अंजलि नाम के चैनल पर भी आती रही हैं।

पांच साल चला रिलेशनशिप:- अंजलि और सूफी पांच साल से ज्यादा वक्त साथ रहीं। दोनों ने करीब एक साल पहले ही सगाई की थी। तब न्यूयॉर्क की सबसे ऊंची इमारतों में से एक एंपायर स्टेट बिल्डिंग से सूफी और अंजलि को प्रपोज करने की खबरें भी सामने आई थीं। दोनों ने एक वीडियो साझा करते हुए सगाई का एलान किया था। दोनों इसी साल शादी करने वाले थे। इसके लिए उन्होंने अमेरिका में रजिस्ट्रेशन के लिए भी अपील की थी। हालांकि, अब दोनों ने शादी की रजिस्ट्री अपील हटा दी है। दोनों ने ही अपने प्रशंसकों से अपील की है कि उनकी निजता का सम्मान किया जाए।

भारत की अंजलि ने भी रखी अपनी बात:- अंजलि ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, “यह खबर आपको झटका दे सकती है, लेकिन अब हमारे रास्ते अलग हो गए हैं। सूफी ने मेरे साथ जिस तरह से बेवफाई की और मुझे धोखा दिया। उसके बाद मैंने शादी ना करने और अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। अंजलि ने सूफी पर चीट करने का इल्जाम लगाया साथ ही ये भी कहा कि कि वह नहीं चाहतीं कि सूफी के लिए किसी तरह की कोई निगेटिविटी रखी जाए।”

पिछले साल दोनों ने की थी सगाई:- अंजलि और सूफी का रिश्ता 2019 में शुरू हुआ था। अगस्त 2023 में इन दोनों ने सगाई की थी और बहुत जल्द इनकी शादी भी होने वाली थी, लेकिन शादी से ठीक पहले सूफी की बेवफाई की वजह से यह रिश्ता खत्म हो गया। सूफी ने न्यूयॉर्क की प्रतिष्ठित एम्पायर स्टेट बिल्डिंग में अंजलि को प्रपोज किया था। उन्होंने इस पल को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था।


Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story