आईजी के आदेश के बाद रिलीव किये गए रेंज के पुलिसकर्मियों को, दो दिनों पूर्व तबादला ऑर्डर हुआ था जारी

POLICE CG
बिलासपुर 13 नवंबर 2021। आईजी द्वारा 11 नवम्बर को जारी स्थानांतरण आदेश में स्थानांतरित किये रेंज के 86 एएसआई को आज रिलीव कर दिया गया। लम्बे समय से एक ही जगह जमे एएसआई कि सूची निकाल कर आईजी ने स्थानांतरण किया था,जिसमे बिलासपुर रेंज के 6 जिलों, जांजगीर, बिलासपुर, कोरबा,रायगढ़,मुंगेली, व जीपीएम के 86 एएसआई को एक से दूसरे जिलों में ट्रांसफर किया गया है। 11 नवम्बर को ट्रांसफर आदेश जारी किए गए थे उसके बाद आज 13 नवम्बर तक आईजी के आदेश से रेंज के सभी एसपी ने अपने यहां पदस्थ एएसआई को रिलीव कर दिया है व आईजी को जानकारी प्रेषित कर दी है।
विदित हो कि इससे पहले भी सरगुजा रेंज आईजी रहते हुए भी डांगी ने एक ही जगह जमे एएसआई का तबादला किया था। यहां भी आईजी ने कुछ माह पूर्व एक ही जगह जमे एएसआई कि सूची मगाई थी। सूची मिलने के बाद आईजी ने स्थानांतरण सूची बनाई थी। सूत्रों के अनुसार दीपावली के पूर्व से ही सूची तैयार कर ली गयी थी पर दीपावली के चलते दीपावली होने के बाद इसे रिलीज की गई। रिलीविंग आर्डर होने के बाद लम्बे समय से जमे उन रसूखदार एएसआई को झटका लगा है जो अपना स्थानांतरण कैंसिल करवाने की जुगत में लगे थे। सभी जिलों के एसपी ने आईजी के आदेश के बाद अपने यहां पदस्थ एएसआई को रिलीव कर दिया है। विभागीय अधिकारियों की माने तो कुछ समय मे रेंज के अन्य एएसआई का भी तबादला किया जा सकता है। एक ही साथ सभी का तबादला करने से तकनीकी के साथ व्यवहारिक दिक्कते भी आती हैं लिहाजा किश्त किश्त में तबादला किया जा रहा है।
आईजी बोले "तबादला सूची जारी होने के बाद रेंज के सभी कप्तानों को स्थानांतरित एएसआई को नई पदस्थापना वाले जगह के लिये रिलीव करने के निर्देश दिए गए थे,जिसके परिपालन में रिलीविंग कर दिया गया है। सभी एएसआई का एक साथ तबादला करने से व्यवहारिक दिक्कते आती हैं लिहाजा अभी सभी एएसआई का तबादला नही किया गया है पर एसे एएसआई जो लम्बे समय से एक ही जिलों में जमे है पर इस सूची में उनका तबादला नही हो सका है उनका भी जल्द स्थानांतरण किया जाएगा।"
