Begin typing your search above and press return to search.

Arun Bali Death: नहीं रहें सीरियल कुमकुम के दादाजी, 79 साल की उम्र में कह दिया दुनिया को अलविदा

Arun Bali Death: नहीं रहें सीरियल कुमकुम के दादाजी, 79 साल की उम्र में कह दिया दुनिया को अलविदा
X
By NPG News

मनोरंजन जगत के लिए बुरी और दुखद खबर है कि इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के एक्टर अरुण बाली का निधन हो गया है। उन्होने 79 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह चले हैं। बता दे कि आज ही उनकी फिल्म 'गुडबाय' रिलीज हुई है जिसमें उन्होंने नीना गुप्ता के पिता और अमिताभ बच्चन के ससुर का किरदार निभाया है और आज ही उनकी डेथ हो गई, कल यानि शनिवार 8 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार होगा।

फिल्म 'गुड बाय' में मौत से जंग जीत चुके अरुण बाली निजी जीवन में मौत से हार गए। अरुण बाली को मायेसेथीनिया ग्रेविस था, ये एक ऑटो इम्यून सिस्टम को प्रभावित करने वाली बीमारी है, जिसमें नर्व्स और मसल्स के बीच बैरियर हो जाता है।

टीवी का फेमस चेहरा

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अरुण बाली का मुंबई में निधन हो गया है काफी लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे थे और आज वह दुनिया को अलविदा कह गए हैं। इनके जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। अरुण बाली काफी सहज कलाकार थे किसी भी रोल में अपने आप को काफी अनुकूलता से ढाल लेते थे। इनकी यही खूबी सभी को बेहद पसंद आती थी। अरुण बाली काफी हंसमुख और मंझे हुए कलाकार थे। इन्हें हर कोई पसंद करता था और आज ये सबको रुला कर दुनिया छोड़कर चले गए।

फिल्मों में भी किया काम

एक्टर अरुण बाली ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। राजू बन गया जेंटलमैन, खलनायक, सत्या, आ गले लग जा, फूल और अंगारे, लगे रहो मुन्ना भाई, केदारनाथ, थ्री ईडियट्स, पानीपत, एअरलिफ्ट, लाल सिंह चड्ढा, बागी 2 जैसी फिल्मों में अरुण बाली ने अपनी अदायगी दिखाई। फिल्मों के अलावा अरुण बाली ने टीवी फिल्म सीरियल में भी अपने रोल अदा किए हैं। अरुण बाली शक्तिमान, देवों के देव महादेव, महाभारत कथा, दिल का दरिया, फिर वही तलाश, देख भाई देख, कुमकुम, स्वाभिमान जैसे सीरियल में काम किया, लेकिन अरुण बाली को असली पहचान कुमकुम सीरियल से मिली। शो में अरुण बाली ने अपने रोल से सभी का दिल जीत लिया और आज भी उनको "कुमकुम के दादाजी" के नाम से जाना जाता है

Next Story