सर्वेश्वरी समूह के खिलाफ अपमानजनक हरकत करने वाले पर कार्रवाई, निष्कासन के साथ शाखाओं में प्रवेश पर पाबंदी

सर्वेश्वरी समूह के खिलाफ अपमानजनक हरकत करने वाले पर कार्रवाई, निष्कासन के साथ शाखाओं में प्रवेश पर पाबंदी
X

वाराणसी। श्री सर्वेश्वरी समूह के सदस्य रहे कृष्णनंदन सिंह उर्फ पप्पू सिंह पुत्र बालकृष्ण सिंह एवं करवीर सिंह पुत्र कृष्णनंदन सिंह निवासी चाँद, कैमूर (बिहार) ने विगत् वर्षों में श्री सर्वेश्वरी समूह के उद्देश्यों के प्रतिकूल आचरण करते हुए समूह के प्रति अपमानजनक कार्य तथा समूह को हानि पहुँचाने वाले कृत्यों में संलिप्त रहे हैं। पिछले काफी दिनों से सोशल मिडिया पर स्वतः निर्मित अश्लील वायस मैसेज एवं टेक्स्ट मैसेज द्वारा संस्था का मान-मर्दन करते हुए आपराधिक षड्यंत्र रच रहे थे। साइबर क्राइम की टीम द्वारा जाँच में ये दोनों उक्त दुष्कृत्य में संलिप्त पाए गए।

अतः संस्था के प्रति अपमानजनक कार्य तथा समूह को हानि पहुँचाने वाले कृत्यों को संज्ञान में लेते हुए कृष्णनंदन सिंह एवं करवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से प्रधान कार्यालय एवं समूह की समस्त शाखाओं में प्रवेश पूर्णतः वर्जित करने के साथ ही संस्था से निष्कासित कर दिया गया और इनके विरुद्ध थाना रामनगर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसकी प्रति इस पत्र के साथ संलग्न है।

Tags

Next Story