Begin typing your search above and press return to search.

AAP विधायक गिरफ्तार: अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान विधायक की मौजूदगी में पथराव...

AAP विधायक गिरफ्तार: अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान विधायक की मौजूदगी में पथराव...
X
By NPG News

नईदिल्ली 12 मई 2022. अतिक्रमणरोधी कार्रवाई के विरोध के मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्‍लाह खान को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है. जहांगीरपुरी और शाहीन बाग के बाद मदनपुर खादर में भी अतिक्रमण हटाने पहुंचे अमले का भारी विरोध हुआ है। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज करके उपद्रवियों को खदेड़ दिया था।

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के मदनपुर इलाके में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एमसीडी की कार्रवाई जारी है। लेकिन जब मौके पर टीम अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची तो वहां पर उन पर पथराव हो गया और जमकर बवाल काटा गया. तब मौके पर आप विधायक अमानतुल्लाह खान भी मौजूद थे। उन पर दंगा करने और सरकारी काम में बाधा डालने जैसे आरोप लगे। उनके अलावा 6 और लोगों पर इन्हीं धाराओं में मामला दर्ज हुआ। अब पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।



Next Story