उन्नति और प्रगति के 75 साल सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, हम बुलबुले हैं इसकी ये गुलसितां हमारा

रायपुर I प्रति वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 15 अगस्त 2022, भारत की 75 वीं वर्षगांठ के रूप में मनाया जाएगा, इसे आजादी की अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव भारत की 75 साल की उन्नति प्रगति तथा भारत की संस्कृति लोगों और उपलब्धियों के शानदार इतिहास का सम्मान दिवस मनाने के लिए भारत सरकार की पहल है। भारत की आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से शुरुआत की थी, 12 मार्च 2022 से शुरू हुई है जो कि 15 अगस्त 2023 तक। भारत एक है, अखंड है और तीव्र गति से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। अंग्रेज कह कर गए थे कि उनके जाने के बाद देश बिखर जाएगा पर उन्हें क्या पता था कि हमारा भारत देश विश्व में सबसे विशाल कतांत्रिक देश के रूप में अपना परिचय देगा। आजादी के बाद भारत को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा जैसे कि भुखमरी, महंगाई, गरीबी, भ्रष्टाचार, बेरोजगार, अपराध लेकिन भारत ने इन कठिनाइयों से बाहर निकलने के रास्ते निकाले तथा आत्मनिर्भर भारत एवं सशक्त भारत का निर्माण किया।
आजाद भारत में पैदा हुए भारतीय युवा आजादी के बारे में किताबों से बढ़कर कुछ ही जानती है। नई पीढ़ी आजादी के लिए किए गए संघर्ष से वाकिफ नहीं है। आजादी का मूल अर्थ अपने विचारों को प्रकट कर पाना और अपने मुताबिक निर्णय ले पाना और अपने कार्यों से देश की प्रगति में सहायता करना होता है। आज भारत प्रगतिशील देशों में गिना जाता है परंतु वह दिन दूर नहीं जब भारत विकसित देशों में गिना जाएगा। भारत ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। वैज्ञानिक, राजनीतिक, परमाणु, अंतरिक्ष इत्यादि। हाल ही में हम चांद पर चंद्रयान भेजने में कामयाब रहे हैं। भारत ने कोरोना का डटकर सामना किया है। कोरोना काल में भारत ने दूसरे देशों की भी मदद की।आज हमारा देश सशक्त है तथा हमें दूसरों के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ती है चाहे वह सुरक्षा के मामले में हो या आर्थिक,हमारे भारतीय नागरिकों को दूसरे देशों से सुरक्षित वापस लाने की मामले में ही क्यों न हो।भारतीय नागरिक जो यूक्रेन में फंसे भारत सरकार अपनी सूझबूझ से सुरक्षित अपने देश लेकर आए। भारत उभरता हुआ युवाओं, ऊर्जाओं का देश है। भारत को विकसित देश बनने से कोई नहीं रोक सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पहचान पड़ोसी राज्यों में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपनी पहचान बना ली है।
आजादी की अमृत महोत्सव पर स्कूलों कॉलेजों में लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। देश की आजादी में शहीद हुए वीरों को याद किया जाता है। लाल किले पर प्रधानमंत्री द्वारा तिरंगा फहराया जाता है और देश की प्रगति का ब्योरा दिया जाता है। आजादी के 75वी वर्षगांठ पर इस अमृत महोत्सव में भारत अपने 75 साल पर उपलब्धियों 75 साल पर विचार 75 साल पर एक्शन और 75 साल पर संकल्प के शामिल है, जो स्वतंत्र भारत के सपनों को साकार करने के लिए और आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देगा।
नाम - मंजु पटेल
पता - ग्राम कुरूभाठा, पोस्ट ऑफिस -नहरपाली
तहसील - खरसिया,जिला -रायगढ़ (छत्तीसगढ़)
पिन नंबर 496001
ईमेल- [email protected]
