Begin typing your search above and press return to search.

ज़िला का मसला : MLA अंबिका सिंहदेव का ऐलान -” जब तक मसला नहीं सुलझता.. किसी मंच पर नहीं जाउंगी.. कल CM साहब से मिलूँगी”

ज़िला का मसला : MLA अंबिका सिंहदेव का ऐलान -” जब तक मसला नहीं सुलझता.. किसी मंच पर नहीं जाउंगी.. कल CM साहब से मिलूँगी”
X
By NPG News

बैकुंठपुर,17 अगस्त 2021। हालिया घोषित ज़िले मनेंद्रगढ़ को लेकर राजनैतिक रस्साकशी सरगर्म हो गई है। मनेंद्रगढ़ में जश्न का माहौल है, लेकिन चिरमिरी में अस्तित्व के प्रश्न पर हंगामा है और जिस कोरिया से अलग होकर मनेंद्रगढ़ बना है, उस कोरिया ज़िला मुख्यालय बैकुंठपुर के पास सवालों की फ़ेहरिस्त है।
नगर बंद का दौर चिरमिरी में भी हो चुका और बैकुंठपुर में भी। बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव ने इस जनाक्रोश को समर्थन देते हुए घोषणा की है कि, वे किसी भी मंच पर शामिल नहीं होंगी,फिर वो मंच राजनैतिक हो या ग़ैर राजनैतिक। MLA अंबिका सिंहदेव कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने वाली हैं।
बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव ने कहा’

”जनभावनाएं तो रोल बैक की हैं, लेकिन एक मुद्दा और है जो इससे भी ज़्यादा अहमियत रखता है, 25 बरस का वक्त होने जा रहा है कोरिया ज़िला मुख्यालय अब तक विकसित ही नहीं हो पाया है।ज़िला अस्पताल हो या दिगर कुछ हमें वो मिला ही नहीं जो मिलना चाहिए। इस दरमियानी वक्त में भी मनेंद्रगढ़ में आधे कार्यालय मौजुद रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री जी को यही बताने जा रही हूँ। हम जनता के नुमाइंदे हैं जो उनकी तकलीफ़ है वो बताना मेरा काम है, वही बताने जा रही हूँ”

विधायक अंबिका सिंहदेव ने कहा

”यह सीएम साहब का विशेषाधिकार है लेकिन बता देते तो उन्हें वस्तुस्थिति बता पाती, मुख्यमंत्री जी का संरक्षण और स्नेह कोरिया को चाहिए, पर कहीं कोई सूचना ही नहीं। नवघोषित ज़िले में ब्लॉक को शामिल करने के पहले जनाकांक्षा का ध्यान रखें यह आग्रह भी करने जा रही हूँ”

Next Story