Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह का विवादित बयान.. बंद समर्थकों को हिंदुस्तानी और विरोधियों को पाकिस्तानी बताया..ट्वीट पर लिखा – “जो पाकिस्तान का दिया खाते हैं वो आंदोलन के खिलाफ हैं”

कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह का विवादित बयान.. बंद समर्थकों को हिंदुस्तानी और विरोधियों को पाकिस्तानी बताया..ट्वीट पर लिखा – “जो पाकिस्तान का दिया खाते हैं वो आंदोलन के खिलाफ हैं”
X
By NPG News

रायपुर,8 दिसंबर 2020। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह ने बंद समर्थन में बेहद विवादित बयान दिया है। आर पी सिंह ने बंद के समर्थन में रहने वालों को हिंदुस्तानी और बंद का विरोध करने वालों को पाकिस्तानी क़रार दिया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आर पी सिंह ने इस आशय का ट्वीट किया है।
आर पी सिंह ने जो ट्वीट पर लिखा है वह शब्दश: यूँ है –

“जो हिंदुस्तान के अन्नदाताओं का दिया हुआ अनाज खाते हैं वो आंदोलन के साथ हैं जो पाकिस्तान का दिया हुआ खाते हैं वो आंदोलन के ख़िलाफ़ हैं।”

विदित हो बंद का आह्वान कांग्रेस ने किया, उसी कांग्रेस ने जिसके छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह हैं। कांग्रेस के बंद के आह्वान के बाद कई अन्य विपक्षी दल भी साथ खड़े हो गए।
बहरहाल आर पी सिंह के इस ट्वीट से जो ध्वनित हो रहा है, वह आर पी को विवादों में ला सकता है, आख़िर बंद का साथ या समर्थन ना करने वालों को पाकिस्तान का खाने वाला या कि पाकिस्तानी जो करार दिया गया है।

Next Story