Begin typing your search above and press return to search.

निर्देशक बासु चटर्जी का निधन, ‘चितचोर’ जैसी फिल्मों का किया था निर्देशन

निर्देशक बासु चटर्जी का निधन, ‘चितचोर’ जैसी फिल्मों का किया था निर्देशन
X
By NPG News

मुंबई 4 जून 2020. रोमांटिक और गुदगुदाती हुई फिल्में बनाने वाले मशहूर निर्देशक बासु चटर्जी का निधन हो गया। इस बात की जानकारी फिल्मकार अशोक पंडित ने दी है। अशोक पंडित ने ट्वीट किया, ‘मैं यह बताते हुए बेहद दुखी हूं कि महान फिल्मकार बासु चटर्जी जी का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे सांताक्रूज में किया जाएगा। यह फिल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। आपकी याद आएगी सर।’

बासु चटर्जी का निधन 93 साल की उम्र में हुआ है। बासु दा कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे। बुजुर्ग अवस्था में होने के कारण कई दिक्कतों के चलते उनका निधन हुआ है।।

बासु चटर्जी का जन्म अजमेर में हुआ था। बासु को उनकी अलग पहचान बनाने वाली फिल्मों के लिए जाना जाता था। ‘चमेली की शादी’, ‘खट्टा मीठा’, रजनीगंधा जैसी फिल्मों में उन्होंने अपना जादू बिखेरा था। उनकी फिल्में मध्य वर्ग परिवारों पर आधारित होती थीं। ये फिल्में अक्सर दर्शकों को खूब गुदगुदाया करती थीं। बासु चटर्जी का निधन मनोरंजन जगत के लिए अपूर्णनीय क्षति है।

Next Story