Begin typing your search above and press return to search.

दिग्विजय सिंह भड़के पत्रकार पर….बोले- तुम कांग्रेस में हो क्या ?…. निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद

दिग्विजय सिंह भड़के पत्रकार पर….बोले- तुम कांग्रेस में हो क्या ?…. निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद
X
By NPG News

उज्जैन 28 जनवरी 2021।कांग्रेस सांसद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) आज उज्जैन में हैं. वो यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं.लेकिन पत्रकारों ने जब उनसे एक राजनीतिक सवाल किया तो वो नाराज़ हो गए. सवाल-नये कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के संबंध में था. दिग्विजय सिंह ने सवाल पूछने वाले पत्रकार को ही ये कहकर चुप करा दिया कि तुम कांग्रेस (Congress) में हो क्या।

जानकारी के मुताबिक, पत्रकारों का सवाल नये कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर था। दिग्विजय सिंह ने सवाल पूछने वाले पत्रकार को यह कहकर चुप कर दिया कि तुम कांग्रेस में हो क्या? बता दें कि निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दिग्विजय सिंह और उनके बेटे राज्यवर्धन सिंह ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन भी किए। वह महाकाल मंदिर में होने वाली भोग आरती में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता भी उनके साथ मौजूद थे।

झल्ला उठे दिग्विजय

आरती में शामिल होने के बाद दिग्विजय सिंह मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में हुई हिंसा और आने वाले नगर निकाय चुनाव के मुद्दे पर बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने एक बार फिर ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया। इस बीच जब उनसे नये कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के संबंध में सवाल पूछा गया तब वह अचानक झल्ला उठे और पत्रकार पर ही एक सवाल दाग दिया। उन्होंने पत्रकार से पूछा, ‘क्या तुम कांग्रेस में हो? यह हमारा मामला है। हम तय कर लेंगे।’

Next Story