Begin typing your search above and press return to search.

धोनी ने पत्नी साक्षी का दुबई में मनाया जन्मदिन का जश्न, सानिया मिर्जा और शोएब मलिक बने मेहमान….

धोनी ने पत्नी साक्षी का दुबई में मनाया जन्मदिन का जश्न, सानिया मिर्जा और शोएब मलिक बने मेहमान….
X
By NPG News

नईदिल्ली 20 नवंबर 2020. महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने गुरुवार को अपना 32वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके को माही के कुछ दोस्तों ने और भी स्पेशल बना दिया। दरअसल, जश्न में सानिया मिर्जा अपने पाकिस्तानी क्रिकेटर पति शोएब मलिक के साथ मौजूद थीं।15 अगस्त को अचानक संन्यास लेने के बाद धोनी आईपीएल में व्यस्त हो गए। अब वह अपनी बेटी जीवा और पत्नी के साथ बीते कुछ दिन से दुबई में छुट्टियां बीता रहे हैं। इसी दौरान आए इस बर्थडे में टेनिस सनसनी ने शिरकत कर चार चांद लगा दी। सानिया मिर्जा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें बर्थडे गर्ल साक्षी के अलावा महेंद्र सिंह धोनी, शोएब मलिक और अनम मिर्जा नजर आ रहीं हैं।

साक्षी धोनी के जन्मदिन की तस्वीर

इस मुलाकात से एक बार फिर साबित हो गया कि मैदान के भीतर चाहे जो भी हो, लेकिन ऑफ द फील्ड भारतीय-पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के संबंध मधुर ही हैं। धोनी जहां संन्यास के बाद अपने फॉर्म हाउस में ऑर्गेनिक खेती और मुर्गी पालन कर रहे हैं तो टेस्ट और वन-डे को अलविदा कहने वाले शोएब मलिक को न्यूजीलैंड दौरे वाली पाकिस्तानी टी-20 टीम में भी नहीं चुना गया।

Next Story