Begin typing your search above and press return to search.

धमतरी लॉकडाउन ब्रेकिंग : कल से जिला होगा शर्तों के साथ अनलॉक….जिम और सिनेमा हॉल भी खुलेंगे… रविवार रहेगा कंप्लीट लॉकडाउन… पढ़िये क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद

धमतरी लॉकडाउन ब्रेकिंग : कल से जिला होगा शर्तों के साथ अनलॉक….जिम और सिनेमा हॉल भी खुलेंगे… रविवार रहेगा कंप्लीट लॉकडाउन… पढ़िये क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद
X
By NPG News

धमतरी 31 मई 2021। धमतरी में कल लॉकडाउन के खत्म होने का आदेश जारी हो जायेगा। कलेक्टर जेपी मौर्य ने इस बाबत प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दे दिये हैं। जिला प्रशासन की तरफ से कल दोपहर तक आदेश जारी कर दिया जायेगा। कलेक्टर मौर्य के मुताबिक जिले में दुकानों को खोलने के लिए ऑड ईवेन का फार्मूला जारी नहीं किया जायेगा, बल्कि सभी दुकानें कोरोना के नियमों का पालन करते हुए खुलेगी।

हालांकि शाम 6 बजे तक सभी दुकानें बंद हो जायेगी। शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जायेगा। वहीं रविवार को कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा। कलेक्टर जेपी मौर्य के मुताबिक जिले में जिम और सिनेमा हॉल को भी खोलने की इजाजत होगी। वहीं पब्लिक ट्रांसपोर्ट को भी इजाजत होगी। हालांकि रैली, प्रदर्शन, समारोह की इजाजत नहीं होगी। आपको बता दें कि आज ही राज्य सरकार ने लॉकडाउन को लेकर विस्तृत निर्देश जारी किया है, जिसके मुताबिक जिन तीन जिलों में पॉजेटिविटी रेट 5 प्रतिशत से ज्यादा है, वहां छोड़कर तमाम जिलों में लॉकडाउन खत्म कर दिया जायेगा।

Next Story