डीजीपी की छुट्टी…? पंजाब के पुलिस प्रमुख दिनकर गुप्ता छुट्टी पर गए, इकबालप्रीत सिंह को सरकार ने दिया डीजीपी का प्रभार

NPG.NREWS
चंडीगढ़, 25 सितंबर 2021। चरणजीत सिंह चन्नी के पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी अधिकारियों की छुट्टी की जा रही है। अमरिंदर के कई पंसदीदा अधिकारियों के बाद आज एक आदेश डीजीपी का निकला है। इकबाल सिंह सहोता को डीजीपी बनाया गया है।
आदेश में यह स्पष्ट नहीं है कि वर्तमान डीजीपी दिनकर गुप्ता को हटा दिया गया है। लेकिन, ये भी सही है कि इस तरह के आदेश निकलते नहीं। प्रशासनिक समझ वाले लोगों को मालूम होगा कि कोई चीफ सिकरेट्री या डीजीपी अवकाश में जाता है तो किसी को प्रभार देने का आदेश नही ंनिकाला जाता। वो भी जब हफ्ते भर पहले जब सरकार बदली हो। ऐसे समय में कोई शीर्ष अधिकारी छुट्टी पर जाता भी नहीं।
डीजीपी का प्रभार इकबालप्रीत सिंह सहोता को दिया गया है, वे 88 बैच के आईपीएस हैं और जालंधर में आर्म्स फोर्स के स्पेशल डीजी हैं। इससे पहले दो दिन पहले 10 आईएएस अधिकारियों को नई सरकार ने ट्रांसफर किया था।
