Begin typing your search above and press return to search.
DGP डीएम अवस्थी का धमतरी दौरा… थानों का औचक निरीक्षण कर गंगरेल में माँ अंगारमोती का किये दर्शन…

धमतरी 1 अक्टूबर 2021. छत्तीसगढ़ प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी गुरुवार को धमतरी जिले के दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने जिले के कई थानों का औचक निरीक्षण कर पुलिस के कार्यों की समीक्षा की. इसके बाद गंगरेल स्थित अंगारमोती धाम पहुंचे. यहां उन्होंने अंगारमोती माता का दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की.
मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि, धमतरी जिले में पिछले कुछ सालों में नक्सली मूवमेंट में इजाफा हुआ है. जल्द ही धमतरी जिला और गरियाबंद जिला समेत आसपास के जिले के सभी एसपी की संयुक्त बैठक लेकर नक्सल मूवमेंट पर अंकुश लगाने के लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी. यही नहीं पुलिस महानिदेशक ने जल्द ही नगरी- सिहावा समेत नक्सल बेल्ट का दौरा कर वहां की वस्तु स्थिति का जायजा लेकर पुलिस जवानों का हौसला बढ़ाने की भी बात कही है.
Next Story
